Responsive Scrollable Menu

इन 7 सब्जियों में लगाएं हींग का तड़का, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

भारतीय रसोई में हींग का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाता है, बल्कि यह पाचन को भी बेहतर रखता है. आलू, अरबी, भिंडी, लौकी, कद्दू, बैंगन और पत्तागोभी जैसी 7 सब्जियों में हींग का तड़का लगाने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है.

Continue reading on the app

UAE शाही परिवार की बहू को रिहैब कैंप भेजा गया:कोकीन के नशे में बेहोश मिली थी; 3 साल का बच्चे को अकेला छोड़ दिया था

UAE के शाही परिवार की बहू महराह अल नाहयान को लंदन में बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा सुनाई गई है। इसके तहत उन्हें दो साल तक रिहैब प्रोग्राम में शामिल होना होगा। साथ ही उन्हें 7.7 लाख रुपए का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। 4 महीने पहले वह लंदन की सड़क पर बेहोश मिली थीं। उनके पास 3 साल का बच्चा बिना जूते पहने स्कूटर से खेल रहा था। बच्चा व्यस्त सड़क पर चल रही गाड़ियों के करीब था। कोर्ट में महराह ने माना कि उन्होंने उस वक्त कोकीन ली थी। शादी के जरिए UAE के शाही परिवार से जुड़ी हैं महराह 32 साल की महराह अल नाहयान शादी के जरिए अबू धाबी के शासक परिवार अल नाहयान से जुड़ी हैं। यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली शाही परिवारों में गिना जाता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, परिवार की कुल संपत्ति करीब 300 अरब डॉलर है। अबू धाबी UAE के सात अमीरात में सबसे बड़ा है। यह देश का राजनीतिक केंद्र भी है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इसी परिवार से हैं और अबू धाबी के शासक भी हैं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान बताया गया कि महराह को हर महीने करीब 10 लाख रुपए मिलते हैं। महराह सड़क पर 30 मिनट तक बेहोश पड़ी थी यह घटना 13 जून को पश्चिमी लंदन में हुई थी। कोर्ट में बताया गया कि महराह लोहे की रेलिंग के सहारे बेहोश पड़ी थीं। पास में एक आदमी भी बेहोश था। वहीं, 3 साल का बच्चा खेल रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को अकेला देखा तो उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पुलिस के पहुंचने तक बच्चे को अपने पास रखा। एक शख्स ने घटना का वीडियो भी बनाया था। कोर्ट के मुताबिक, महराह करीब 30 मिनट तक बेहोश रहीं। जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने लोगों से पूछा कि वे इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह कोई कत्लखाना नहीं है, आपको इतनी परवाह क्यों है? आप इतने परेशान क्यों हैं? पुलिस ने महराह के बैग की तलाशी ली। उसमें नशे के इस्तेमाल से जुड़ा सामान मिला, लेकिन कोई गैरकानूनी नशीला पदार्थ नहीं मिला। वकील का दावा- घटना वाले दिन उन्होंने कोकीन नहीं ली थी कोर्ट में बताया गया कि महराह ने बेहोश मिलने से पहले के कुछ दिनों में कोकीन ली थी। हालांकि, उनके वकील स्टीफन वुलो KC ने कहा कि उन्होंने घटना वाले दिन नशा नहीं किया था। वह पिछले दिनों नशा करने के कारण बहुत थक गई थीं। वकील ने बताया कि महराह को अपनी गलती का पछतावा है और वह नशे की लत छोड़ना चाहती हैं। वह तीन महीने का इलाज करा रही हैं, जो अक्टूबर के आखिर तक पूरा होना था। इलाज के बाद महराह गिल्डफोर्ड इलाके में घर किराए पर लेने की योजना बना रही हैं। वहां वह दिन में इलाज कराएंगी और नशे की लत छोड़ने में मदद करने वाले समूह नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकों में शामिल होंगी। घटना के बाद से महराह सरे के वोकिंग इलाके में प्रायरी क्लिनिक में नशे की लत का इलाज करा रही हैं। उनके वकील ने कहा कि महराह जानती हैं कि उस दिन उनसे बहुत बड़ी गलती हुई थी। जज बोले- बच्चे की जान भी जा सकती थी साउथवार्क क्राउन कोर्ट में मंगलवार को महराह ने बच्चे की देखभाल में लापरवाही करने का जुर्म कबूल किया। जज जेरेमी जॉनसन ने कहा कि जब महराह बेहोश थी तब बच्चे की जान को खतरा था। जज ने कहा कि बच्चा सड़क पर भटक सकता था, खो सकता था या कोई अनजान व्यक्ति उसे नुकसान पहुंचा सकते थे। वह डर भी सकता था। जज के मुताबिक, नशे के असर में बच्चे को सड़क पर नंगे पैर अकेला छोड़ना उसकी सुरक्षा के प्रति लापरवाही थी --------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत: इनमें 3 बच्चे, स्थानीय नागरिक ने हमलावर को मार गिराया; इस साल स्कूलों में फायरिंग का 26वां मामला अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को एक स्कूल में गोलीबारी हुई। इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह बरकरार

Mohammed Shami ignored again: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर है. Fri, 16 Oct 2026 22:15:39 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई राष्ट्रीय बहस का मुद्दा क्यों नहीं ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:35:18+00:00

Poochta Hai Bharat With Arnab: Dipke गैंग EXPOSED| Neha Bora | CJP Protest | Dhruv Rathee | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers