‘द डर्टी पिक्चर’ फेम विद्या बालन ने उठाया महिला किरदारों का मुद्दा, साउथ सिनेमा पर क्या कहा?
विद्या बालन ने साउथ सिनेमा में हाइपरमस्कुलिनिटी और महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर अपनी राय रखी। एक्ट्रेस को उम्मीद है कि फिल्मों में महिला किरदारों को पेश करने के तरीके में बदलाव आएगा।
Kiren Rijiju बोले, दिमागी नक्सलियों और देशभक्तों के बीच खिंची लकीर
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘दिमागी नक्सलियों’’ और देशभक्त भारतीयों के बीच लड़ाई की लकीर खिंच गई है। रीजीजू ने लोगों से ‘‘देशद्रोहियों’’ को याद रखने का आह्वान भी किया। रीजीजू ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ संबंधी टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लड़ाई की लकीर खिंच गई है। यह दिमागी नक्सलियों और देशभक्त भारतीयों के बीच की लड़ाई है। यह भारत के संविधान में विश्वास रखने वालों और अराजकतावादियों के बीच की लड़ाई है।’’ रीजीजू ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘प्रिय देशभक्त भारतीयो... याद रखिए, अपने दुश्मनों को एक बार माफ कर दीजिए, दोस्तों को दो बार, लेकिन देशद्रोहियों को कभी माफ मत कीजिए।’’ उन्होंने ‘एक्स’ पर भूषण के दो वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये लोग कश्मीर एवं पूर्वोत्तर को भारत से अलग करना और देश को तोड़ना चाहते हैं।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रीजीजू ने कांग्रेस के एक नेता और अन्य लोगों के साथ भूषण की हाल की एक तस्वीर भी साझा की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








