Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट 26 या 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

Rahul Gandhi: विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान हुई कथित धक्का-मुक्की ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. तीन महीने की गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 26 या 27 अक्टूबर को करने की बात कही है.

The post राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट 26 या 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

सोना आज 572 रुपए महंगा, ₹1.47 लाख पहुंचा:चांदी 2 हजार चढ़कर 2.10 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 16 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 572 रुपए चढ़कर 1,46,514 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 15 अक्टूबर को यह 1,45,942 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 2,037 रुपए चढ़कर 2.10 लाख रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2.08 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹13,319 महंगा और चांदी ₹20,108 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,319 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 20,108 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.47 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 2.10 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के ऐलान के साथ खत्म हुआ मोहम्मद शमी का करियर? क्या इस बड़ी वजह से टीम में नहीं चुना गया

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. तो क्या अब इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है? Sat, 17 Oct 2026 08:57:37 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Gujarat Visit: Amit Shah का Ahmedabad दौरा, Prerna Teerth में किए दर्शन | Hindi News |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T03:16:04+00:00

Aaj ki Taja Khabar: UP की ताजा खबरें|News18 UP Mega Survey |CM Yogi vs Akhilesh | Jio IPO | Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T03:41:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers