Bigg Boss 20: पैदा होते ही चलने वाले थे काजी तौकीर, बीबी हाउस में NASA वालों को दी रिसर्च करने की सलाह
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आए दिन हाई वोलटेज ड्रामा देखने को मिलता है. वहीं, शो में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वो हर दिन किसी न किसी तरह फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. शो को शुरू हुए 40 दिन हो गए हैं और वो हर एक दिन अपने कॉमेडी, कहानी और अतरंगी हरकतों से हंसाते रहते हैं. अब हाल ही में काजी ने कहा कि वो पैदा होते ही चलने वाले थे. इतना ही नहीं, उन्होंने खुद के ऊपर नासा से रिसर्च करने की बात भी कही. चलिए जानते हैं.
खुद पर रिसर्च करने की कही बात
बीबी हाउस में काजी तौकीर की कहानियां और मस्ती लोगों को बाहर काफी पसंद आ रही है. वो पूरे दिन घर में एक-एक करके लोगों के पास जाते हैं, उन्हें अपनी अनोखी कहानियां सुनाते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में काजी माही विज संग बात करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने खुद की तारीफ की. उन्होंने कहा- 'मैं 40 साल का हूं, लेकिन अपनी उम्र से काफी कम लगता है. मेरे अंदर काफी ज्यादा एनर्जी है, मैं थकता नहीं हूं. असल में मेरे अंदर कुछ तो है. नासा वालों को आना चाहिए, मुझ पर रिसर्च करनी चाहिए. उन लोगों को भी हेल्प मिलेगी, कुछ नया मिलेगा.'
पैदा होते ही चलने वाले थे काजी!
काजी यही नहीं रूके, फिर वो मनीष संग मस्ती करते हुए नजर आए. पहले तो उन्होंने कहा कि वो जब वो हॉस्पिटल पर पैदा हुए, तो कुछ अलग हुआ था, उनकी मां भी हैरान थी क्योंकि वो पैदा होते ही चलने वाले थे. काजी की बात सुनकर मनीष हंसने लग जाते हैं और कुछ रिस्पॉन्स नहीं देते हैं. वहीं, काजी मनीष से कई और मुद्दों पर भी मजाक करते हैं. वहीं, शो में काजी की ये हरकतें अब फैंस को काफी हंसा रही हैं और लोग उन्हें स्क्रीन पर देखना काफी पसंद कर रहे हैं.
Qazi is so educated, BB housemates can't match his IQ #QaziTouqeer #BB20 #BiggBoss #BiggBoss20 https://t.co/NJoVrrt3jO
— Imran ???? (@Ik_editsz04) October 16, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नकुल के घर से बाहर होते ही यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार, शो में होगा ड्रामा
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू को एल्विश यादव, तो नकुल धुल को रजत दलाल का सपोर्ट, माही विज पर भी साधा निशाना
जीतू पटवारी ने कोसमी के आदिवासियों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले “पट्टे मिलने तक जारी रखें लड़ाई”
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीहोर जिले के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले वादे करती है, आंदोलन के दौरान आश्वासन देती है और बाद में उनसे मुकर जाती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कोसमी के आदिवासी परिवारों को अब जमीन के पट्टे देने और मकान तोड़े जाने की जांच का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन परिवारों को सिर्फ भरोसे की बजाय अपने अधिकार चाहिए। उन्होंने पटवारी ने इस मामले को भाजपा के दो नेताओं के बीच राजनीतिक खींचतान बताते हुए कहा कि इसकी कीमत आदिवासी परिवारों को चुकानी पड़ रही है।
कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विवाद
सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विकास निगम ने वन भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए आदिवासी परिवारों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के विरोध में प्रभावित परिवारों ने धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर भोपाल जाने का फैसला किया। परिवारों की मांग है कि उन्हें जमीन के पट्टे दिए जाएं और कार्रवाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभावित परिवारों को पट्टे देने और मकान तोड़े जाने की जांच का आश्वासन मिलने की बात सामने आई है।
भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी
मकान तोड़े जाने के विरोध में प्रभावित आदिवासी परिवारों ने कई दिनों तक धरना दिया। इसके बाद वे अपनी मांगों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए। परिवारों की कोशिश है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जमीन के पट्टे देने, जमीन पर कब्जा दिलाने और मकान तोड़ने की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी जाए।
प्रभावित परिवारों का कहना है कि केवल जांच और आश्वासन से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्हें जमीन पर अधिकार और अपने भविष्य की सुरक्षा चाहिए। इसी को लेकर वे सरकार के सामने अपनी बात रखने जा रहे हैं।
भाजपा पर वादों से मुकरने का आरोप
जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जब लोग अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं तो आश्वासन देकर शांत करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कोसमी के आदिवासी परिवारों से अपील की कि वे किसी भी नेता के आश्वासन पर भरोसा करके अपनी लड़ाई कमजोर न पड़ने दें। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक जमीन के पट्टे परिवारों के हाथ में नहीं आते, उन्हें जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिलता और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिर्फ जांच के आदेश या मौखिक आश्वासन से परिवारों की समस्या का समाधान नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी परिवारों को उनके अधिकार दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। जमीन और घर का अधिकार किसी नेता या सरकार की मेहरबानी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोसमी के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनका साथ देगी।
आदिवासी परिवारजनों,@BJP4MP के वादों पर नहीं,
हाथ में आए अधिकारों पर भरोसा करें!सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में भोपाल आ रहे आदिवासी परिवारों को अब जमीन के पट्टे देने और मकान तोड़ने की जांच का आश्वासन दिया जा रहा है!
कोसमी के परिवारजनों, याद… pic.twitter.com/E1oa9eeZa9
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 16, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









