Responsive Scrollable Menu

कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दफ्तर में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी कमर और पेट समेत कई तरह की शारीरिक समस्याओं का घर बन जाती हैं। ऐसे में कटिचक्रासन एक सरल और प्रभावशाली आसन है। यह न केवल रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने और मन को शांत करने में भी मदद करता है।

संस्कृत में कटि का अर्थ है कमर और चक्र का अर्थ है पहिया या घुमाव, यानी कमर को घुमाने वाला आसन। यह आसन दिखने में जितना आसान है, इसके फायदे उतने ही प्रभावशाली होते हैं। कटिचक्रासन सांस लेने की समस्याओं से लेकर पाचन संबंधी परेशानियों तक को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, कटिचक्रासन एक आसान लेकिन प्रभावी आसन है। नियमित अभ्यास से कमर के आसपास मांसपेशियां मजूबत होने के साथ उनमें लचीलापन भी बढ़ता है और शरीर की गतिशीलता बनी रहती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, कटिचक्रासन एक अत्यंत प्रभावी और सरल योगासन है। इस योगासन को कमर घुमाकर किया जाता है। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बनाए रखने का भी कार्य करता है। नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी के लचीले होने के साथ कमर, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग अच्छे तरह से होती है। साथ ही, पेट की मांसपेशियां भी सक्रिय होती हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। अभ्यास से कमर दर्द, कंधों की अकड़न और थकान दूर होती है। शारीरिक और मानसिक तनाव को कम कर मन को तरोताजा करता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार, कटिचक्रासन शरीर में प्राण शक्ति के प्रवाह को बेहतर बनाता है। इससे ऊर्जा बढ़ती है और मन भी शांत रहता है। जो लोग लंबे समय तक डेस्क जॉब करते हैं, उनके लिए यह आसन काफी लाभदायक है। हृदय रोगियों, गंभीर पीठ दर्द, हर्निया या पेट की हालिया सर्जरी के बाद इस आसन को न करें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: डेब्यू मैच में चमकीं निकी प्रसाद, टीम इंडिया की बचाई लाज, उलटफेर से चूका जिम्बाब्वे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ही टीम इंडिया पर भारी पड़ने वाला था, जब 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 19 रन पर भारत के 4 विकेट गिर गए थे. Fri, 16 Oct 2026 22:41:52 +0530

  Videos
See all

Neha Bora News : 'रिजीम चेंज' वोट से या अराजकता से, जवाब दो? | CJP Protest News | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:44:33+00:00

News Ki Pathshala: सोचा है कभी कि तपस्विनी कन्या के रूप में कहां होती है देवी की पूजा ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:39:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers