Responsive Scrollable Menu

Tech Mahindra के शेयरधारकों को बंपर तोहफा, 1:1 बोनस शेयर के साथ 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Tech Mahindra Bonus Shares: टेक महिंद्रा के शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक फ्री शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा.

Continue reading on the app

IND VS WI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने 7 T20I मैच खेले, जहां खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच, जानिए कितने जीते, कितने हारे?

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. सीरीज डिसाइडर मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, तो वहीं शे होप एंड कंपनी भी इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के आंकड़े कैसे हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं...

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे हैं टीम इंडिया के रिकॉर्ड?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज डिसाइडर मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.

गौर करने वाली बात ये है कि टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो 8 मैच खेलते हुए चार में जीत हासिल की है उसमें सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है.

2-2 की बराबरी पर है सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. फिर, दूसरा मैच रांची में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. तीसरा मुकाबला इंदौर में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 14 रन से जीता.

तो वहीं, चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया. ऐसे में अब पांचवां मैच सीरीज डिसाइडर होगा. जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा करेगी और जो मैच आखिरी मैच हारेगी, वह सीरीज में पिछड़ जाएगी.

हाईस्कोरिंग मैच है तय

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों को काफी पसंद आता है. यहां कि छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाज बेखौफ होकर रन बनाते हैं. अब चूंकि, भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है.

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला पांचवां टी-20 मैच हाईस्कोरिंग होगा. वैसे गौर किया जाए, तो इस सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि सीरीज डिसाइडर मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरता है. चूंकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस का नतीजा टीमों के लिए काफी मायने रखेगा.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनाने वाली हैं वो वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया है अपने नाम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 5th T20: सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए बेंगलुरु में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, क्या बल्लेबाजी की नाकामी बनेगी बाधा?

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होने वाला पांचवांऔर अंतिम टी20 मुकाबला सीरीज का 'फाइनल' बन गया है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, और मेजबान टीम को सीरीज जीतने के लिए अपनी बल्लेबाजी की कमजोरियों को दूर करना होगा. शीर्ष क्रम के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन और मध्यक्रम के ढहने से टीम दबाव में है. ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव की वापसी से गेंदबाजी मजबूत होगी, जबकि कैरेबियाई बल्लेबाजों से पार पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. Fri, 16 Oct 2026 18:44:24 +0530

  Videos
See all

Accident on a bridge in Nanded | नांदेड़ में पुल पर हादसा, कार समेत बह गई महिला #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:08:43+00:00

Dhruv Rathee CJP Protest: ध्रुव राठी पर कानून का शिकंजा ! #shorts #abhijeetdipke #nehabora #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers