Responsive Scrollable Menu

16 October: लॉर्ड कर्जन ने लागू किया था Bengal Partition, देशभर में गूंजा था वंदे मातरम

बंटवारे का दर्द सदा दुख देता है और साल के दसवें महीने का 16वां दिन बंगाल के बंटवारे की दुखदायी घटना से जुड़ा है। सोलह अक्टूबर 1905 को हुआ बंगाल का विभाजन राष्ट्र के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका हर ओर भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और ढेरों जुलूस निकाले गए तथा हर तरफ वन्दे मातरम के नारे गूंज उठे। दरअसल बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एक कर गया और स्कूल कॉलेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों तक विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को हिलाकर रख दिया। बाद में इस फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया, लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की जो लहर उठी थी, वह और बलवती होती रही।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया। 1905 : भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन। 1923 : वॉल्ट डिज्नी और उनके भाई रॉय डिज्नी ने द वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की। 1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे। 1942 : बंगाल में आए प्रलयकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत। 1951 : पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई। 1964 : परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया। 1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। 1991 : अमेरिका के टेक्सास राज्य के किलीन शहर में स्थित लुबी कैफेटेरिया में 35 वर्षीय जॉर्ज पियरे हेनार्ड नाम के व्यक्ति ने अपना ट्रक रेस्तरां में घुसा कर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 1996 : ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप क्वालीफाइंग मैच (ग्वाटेमाला और कोस्टा रिका के बीच) से ठीक पहले स्टेडियम में क्षमता से अधिक दर्शकों के पहुँच जाने से मची भीषण भगदड़ में 84 लोगों की मौत हो गई थी और 180 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 1997 : समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने मुख्य पृष्ठ पर पहली बार रंगीन तस्वीर छापी, जो उस समय मीडिया प्रकाशन में एक बड़ा बदलाव था। 2015 : इराक भर में सिलसिलेवार कार-बम धमाकों में 57 लोगों की मौत। 2021 : चीनी अंतरिक्ष यात्री रिकॉर्ड छह महीनों के लिए अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे। इसी दिन इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में सिलियूर नदी की सफाई अभियान पर गए एक स्कूल के 11 छात्र डूब गए और 10 अन्य को बचा लिया गया। 2022 : भारतीय रेलवे में शामिल किया गया पहला स्वदेश निर्मित अल्युमीनियम मालवाहक रेक। बेस्को लिमिटेड वैगन डिवीजन और अल्युमीनियम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंडाल्को के सहयोग से निर्मित वैगन का वजन घटाने के लिए इसका प्रति क्विंटल कार्बन फुटप्रिंट भी कम है। 2023 : इजराइल के जमीनी आक्रमण की आशंका के बीच गाजा पट्टी में 10 लाख लोग घर छोड़कर भागे। 2024 : नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट से 200 से ज्यादा लोगों की मौत, कई अन्य घायल। 2025 : वर्ष 1953 के माउंट एवरेस्ट अभियान में विश्व की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ पर पहली बार विजय प्राप्त करने वाले पर्वतारोहण अभियान दल के एकमात्र जीवित सदस्य कांचा शेरपा का काठमांडू में 92 साल की उम्र में निधन।

Continue reading on the app

Air India Flight Cancelled: रियाद, दम्माम और जेद्दा की फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

सऊदी अरब में बदलते हालात के बीच एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है. प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड देने की बात कही गई है.

The post Air India Flight Cancelled: रियाद, दम्माम और जेद्दा की फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

19 के स्कोर पर गिर गए थे 4 विकेट... स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से किया कप्तानी का आगाज

India womens cricket team beat Zimbabwe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया के सामने 115 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआती झटकों के कारण उसने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (49) और पदार्पण कर रही निकी प्रसाद (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Fri, 16 Oct 2026 22:44:00 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia Attack : सऊदी अरब पर हूतियों के हमले, होर्मुज में जहाजों पर खतरा! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:00:29+00:00

Rising numbers of anti-war Russians deported by the West. #Deportation #Russia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers