Responsive Scrollable Menu

संजय मांजरेकर बोले- पिच फ्लैट बनाएं, बाउंड्री छोटी करें:बॉलर्स के खिलाफ नियम सख्त करने की जरूरत, ताकि हर मैच में 300 रन बने

‘मुझे लगता है कि पिचों को और फ्लैट बनाने, बाउंड्री छोटी करने और गेंदबाजों के खिलाफ नियम और सख्त करने की गुंजाइश है, ताकि टी-20 में नियमित रूप से 20 ओवर में 300 रन बन सकें।’ यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पोस्ट के जरिए कही। मांजरेकर की पोस्ट ऐसे समय आई है, जब फ्लैट भारतीय पिचों पर सवाल उठ रहे हैं। गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स पिचों को बॉलिंग फ्रेंडली बनाने की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले चेतन शर्मा ने बॉलिंग पिचों की मांग की थी एक दिन पहले भारतीय टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बैटिंग पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में चेतन ने कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ (इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

Continue reading on the app

सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है:महिला आरक्षण, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान; अभी तक मानसून सेशन खत्म नहीं हुआ

केंद्र इसी महीने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण पर विशेष सत्र बुला सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इससे जुड़े बिल फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार को सदन में अपने संख्या बल पर भरोसा है। विशेष सत्र बुलाने से करीब एक हफ्ते पहले इसकी सूचना दी जा सकती है। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हुआ था, लेकिन इसका अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है। मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म, लेकिन अब तक सत्रावसान नहीं संसद के मानसून सत्र की अंतिम बैठक 13 अगस्त को हुई थी। इसके दो महीने बाद अब तक सेशन औपचारिक रूप से खत्म होने की घोषणा नहीं हुई है। दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के बिना सत्रावसान रहने की यह सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले 1989 में दोनों सदन 63 दिन ऐसी स्थिति में रहे थे। पिछले सत्र से अभी तक लोकसभा में क्या बदला? DMK से समर्थन जुटाने की कोशिश अब केंद्र सरकार DMK से समर्थन लेने के लिए बातचीत कर रही है। तमिलनाडु चुनाव के बाद DMK का कांग्रेस से अलगाव हो चुका है। इसके बाद DMK INDIA ब्लॉक से भी अलग हो गई। सूत्रों ने बताया कि सरकार कुछ छोटे दलों के संपर्क में भी है। इन दलों से बातचीत का मकसद सदन में सरकार के संख्या बल को मजबूत करना है। अप्रैल में भी विशेष सत्र बुलाया, बिल पास नहीं हो सका सरकार ने इसे पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को पास कराने के लिए 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया था। लेकिन इस दौरान बिल पास नहीं हो पाया था। उस वक्त उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… महिला आरक्षण पर संसद सत्र से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: करियर में झटके 755 विकेट, गांगुली-युवराज के बाद इस दिग्गज की भी दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है. इससे पहले सौरव गांगुली और युवराज सिंह भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. Sat, 17 Oct 2026 10:47:12 +0530

  Videos
See all

Navratri Day 7: मां कालरात्रि के पूजा मंत्र और भोग की जानकारी | Maa Kalaratri Darshan | Durga Puja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T06:00:05+00:00

Thwaites Glacier Melting: दुनिया पर आने वाली है कयामत? कोलकाता-न्यूयॉर्क तक डूबने का खतरा! Doomsday #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:51:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers