Responsive Scrollable Menu

Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हेमा मालिनी सिर्फ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक शानदार शास्त्रीय नृत्यांगना, फिल्म निर्देशक और राजनेता भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के तिरुच्चिराप्पल्ली में 16 अक्तूबर 1948 को हेमा मालिनी का जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम जया चक्रवर्ती था। जब हेमा अपनी मां के गर्भ में थी, तभी जया चक्रवर्ती ने उनका नाम सोच लिया था और साथ ही कि वह अपने बेटी को बेहतरीन डांसर बनाएंगी। ऐसे में हेमा मालिनी ने कम उम्र में ही डांस सीखना शुरूकर दिया था। हेमा ने भरतनाट्यम, कथक एवं कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग ली।

झेले कई रिजेक्शन

अपने करियर की शुरूआत में हेमा मालिनी ने कई रिजेक्शन झेले। तमिल निर्देशक सीवी श्रीधरन ने हेमा मालिनी को देखने के बाद कहा था कि उनमें स्टार वाली कोई बात नहीं है। हेमा मालिनी ने अलग-अलग फिल्म स्टूडियोज में स्क्रीन टेस्ट दिए थे, लेकिन उनको हर ओर से रिजेक्शन ही मिला।

बॉलीवुड डेब्यू

साल 1962 में 14 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने फिल्म 'इधु सथियम' में काम किया। फिर साल 1965 में 'पांडव वनवासम' जैसी साउथ फिल्मों में छोटी भूमिका में नजर आईं। इसके बाद हेमा मालिनी ने बॉलीवुड का रुख किया। इस दौरान साल 1968 में अभिनेत्री ने दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की फिल्म 'सपनों का सौदागर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उस दौरान हेमा मालिनी की उम्र 20 साल और राज कपूर की उम्र 44 साल थी। फिल्म में हेमा और राज के बीच रोमांटिक सीन भी थे।

ड्रीम गर्ल

साल 1970 में आई फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से अभिनेत्री को पहचान मिली। फिर साल 1971 में फिल्म अंदाज में अभिनेत्री की अदाकारी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' से हेमा ने खुद को इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री स्थापित किया। वहीं साल 1975 में फिल्म 'शोले' में हेमा मालिकी का बसंती का रोल आज भी पसंद किया जाता है। यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके बाद हेमा मालिनी ने 'जमाई राजा', 'बागवान', 'धर्मात्मा', 'खुशबू', 'नसीब', 'क्रांति', 'वीर जारा', 'सत्ते पे सत्ता', 'प्रतिज्ञा', 'रिहाई', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'अंधा कानून' सहित कई फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। फिर साल 1977 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के बाद से अभिनेत्री को ड्रीम गर्ल कहा जाने लगा।

पर्सनल लाइफ

हेमा मालिनी की स्क्रीन पर जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेती के पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र संग पसंद की गई। हेमा और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और एक-दूसरे को भी दिल दे बैठे। हालांकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चे थे। इसके बाद हेमा से 13 साल बड़ी धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी संग शादी कर ली। उस दौरान अभिनेत्री की उम्र 32 साल थी। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटिया अहाना और ईशा देओल हैं।

सियासी सफऱ

साल 2000 की शुरूआत में हेमा मालिनी राजनीति में दिलचस्पी दिखाने लगीं। वहीं साल 1999 में उन्होंने अभिनेता विनोद खन्ना के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। फिर साल 2003 से लेकर 2009 तक और साल 2011 से लेकर 2012 तक हेमा मालिनी राज्यसभा की सदस्य रहीं। इसके बाद साल 2014, 2019 और 2024 में लगातार 3 बार वह बीजेपी के टिकट पर मथुरा लोकसभा से चुनाव जीतीं। वहीं साल 2004 में अभिनेत्री की भाजपा में एंट्री हुई थी और साल 2010 में एक्ट्रेस को पार्टी ने महासचिव का पद दिया था।

Continue reading on the app

इमरान खान के समर्थन में उतरीं गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन, पुलिस वैन की तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर प्यार जताया है. उन्होंने एक्टर के साथ पुलिस वैन में बैठी एक तस्वीर शेयर की है, जिसको उन्होंने खास कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. यह तस्वीर उस वक्त की है, जब मुंबई में प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया था. अब इमरान इस नोटिस को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: मुंबईः हिरासत में लिया गया एक शख्स | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:43:07+00:00

UP News: UP का महासंग्राम, 'शाह' संभालेंगे कमान! | Amit Shah | Latest | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers