रूस के कामचटका में 7 तीव्रता का भूकंप:सुनामी का खतरा नहीं; पिछले साल यहां आए भूकंप में गांव समुद्र में बह गया था
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने इसकी जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 3:35 बजे दर्ज किया गया। भूकंप 152 किमी की गहराई में आया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि झटकों के बाद सुनामी का खतरा नहीं है। कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के ज्यादातर हिस्से को घेरने वाले टेक्टोनिक बेल्ट ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। पिछले साल जुलाई में क्षेत्र के तट के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद आई सुनामी तटीय गांव के एक हिस्से को समुद्र में बहा ले गई थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
मेक इन इंडिया का पराक्रम: आज नौसेना में शामिल होगा मल्टी-पर्पज वॉरशिप 'समर्थक', जानें इसकी खूबियां
मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारतीय नौसेना को एक नया स्वदेशी मल्टी-पर्पज वॉरशिप मिलने जा रहा है. 16 अक्टूबर को कर्नाटक के कारवार नेवल बेस पर 'समर्थक' को नौसेना में शामिल किया जाएगा. लार्सन एंड टुब्रो ने इसे तैयार किया है. चार मल्टी-पर्पज वेसल की श्रृंखला में यह पहला जहाज है. इसकी खासियत यह है कि यह केवल समुद्र में निगरानी और गश्त तक सीमित नहीं रहेगा. 'समर्थक' ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम को तैनात करने के साथ हथियारों के टेस्ट में भी मदद कर सकेगा. आपदा के समय राहत-बचाव और सीमित चिकित्सा सुविधाओं वाले जहाज के रूप में भी इसका इस्तेमाल संभव है. इसके प्रतीक चिह्न में हाथी है और ध्येय वाक्य 'विजयार्थम् एकनिष्ठता' है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










