Responsive Scrollable Menu

सिवनी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सिवनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां के अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आमागढ़ गांव के समीप गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा देखने को मिला। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वाहन चालक मौके से फरार है।

इस हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान 40 वर्षीय विकास बिसेन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना के कारण और वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

बाइक सवार की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक विकास बिसेन अपनी बाइक से आमागढ़ गांव के समीप से जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने अचानक से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार को कई जगह चोट आ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

वाहन चालक की तलाश जारी

सड़क हादसे के इस मामले में अरी थाना पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ जो साक्ष्य उपलब्ध हैं। उनके आधार पर वाहन को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को राशन का है कि सीसीटीवी के आधार पर वाहन के संबंध में कोई ना कोई सुराग मिल सकता है।

लगातार हो रहे हादसे

सिवनी में यह पहला मामला नहीं है, जब रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ घंटे पहले ही एक हादसा देखने को मिला था। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जबलपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू की थी। वहीं अब रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली है।

Continue reading on the app

MP सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय प्रोजेक्ट के नियम बदले, अब बहुमंजिला फ्लैट बनेंगे, पहले से चल रही योजनाओं को छूट

मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर आवासीय निर्माण को लेकर सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। दरअसल अब नई परियोजनाओं में स्वतंत्र मकान, रो-हाउस और अलग-अलग आवासीय प्लॉट नहीं बनाए जा सकेंगे। यहां सिर्फ बहुमंजिला फ्लैट और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने की अनुमति होगी जिनमें सिंगल और डबल बेडरूम वाले घर बनाए जा सकेंगे। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। पुराने निर्माण और पहले से चल रही योजनाओं को इन नियमों से बाहर रखा गया है।

वहीं नए नियमों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्रों में अब केवल फ्लैट या बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाए जा सकेंगे। इनमें सिंगल और डबल बेडरूम वाले आवासीय यूनिट के साथ हॉस्टल और उनसे जुड़ी सामाजिक सुविधाएं भी विकसित की जा सकेंगी। इसका मतलब है कि नई आवासीय परियोजनाओं में स्वतंत्र घरों और अलग-अलग प्लॉट के बजाय एक ही परिसर में कई फ्लैट बनाने पर जोर रहेगा।

आवासीय योजनाओं या पुराने निर्माण पर नहीं पड़ेगा असर

दरअसल ये नियम उन जमीनों पर भी लागू होंगे जिन्हें आवासीय उपयोग के लिए तय किया गया है। इसके अलाव औद्योगिक इकाइयों को आवंटित जमीन पर कर्मचारियों के रहने के लिए बनाई जाने वाली कैप्टिव आवासीय सुविधाएं भी इसके दायरे में आएंगी। किसी भी परियोजना के लिए पहले सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी लेना जरूरी होगा। निर्माण के दौरान मास्टर प्लान, विकास योजना, भवन उपविधियों, जमीन आवंटन की शर्तों, अग्नि सुरक्षा और पर्यावरण के नियमों का पालन करना होगा। हालांकि इन नियमों का असर पहले से चल रही आवासीय योजनाओं या पुराने निर्माण पर नहीं पड़ेगा। यानी इंडस्ट्रियल एरिया में पहले से बने मकान और मौजूदा आवासीय परिसर इन नए प्रावधानों के कारण प्रभावित नहीं होंगे। नए नियमों का संबंध आगे शुरू होने वाली परियोजनाओं से है।

छूट और हस्तांतरण के नए नियम

दरअसल सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन की कीमत तय करने का तरीका भी स्पष्ट किया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित या विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन का मूल्य संबंधित क्षेत्र की असिंचित कृषि भूमि के लिए तय कलेक्टर गाइडलाइन को 0.6 से भाग देकर निकाला जाएगा। हालांकि किसी भी स्थिति में जमीन की कीमत 250 रुपये प्रति वर्गमीटर से कम नहीं होगी। अगर इस गणना से कीमत इससे कम आती है तो एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक को संचालक मंडल की अनुमति से कीमत बढ़ाने का अधिकार होगा।

अतिरिक्त हिस्से को छूट नहीं मिलेगी

वहीं निवेश के आधार पर तय सीमा से ज्यादा जमीन लेने पर अतिरिक्त हिस्से को छूट नहीं मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई कंपनी प्लांट और मशीनरी में 200 करोड़ रुपये का निवेश करती है और उसे 25 हेक्टेयर जमीन आवंटित होती है तो 20 हेक्टेयर जमीन पर ही छूट मिलेगी। बाकी 5 हेक्टेयर पर यह छूट लागू नहीं होगी। नियमों में 40 हेक्टेयर तक जमीन आवंटन पर प्रीमियम की गणना के दौरान जमीन के मूल्य में 50% छूट का प्रावधान भी दिया गया है।

इसके अलावा, किसी औद्योगिक इकाई के पास आवंटित जमीन का कुछ हिस्सा इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे तय शर्तों के तहत अलग करके हस्तांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए अनुपयोगी जमीन का हिस्सा अधिकतम 50% या कम से कम 5,000 वर्गमीटर तक हो सकता है और वहां अलग सड़क मार्ग उपलब्ध होना जरूरी होगा। मूल आवंटी को हस्तांतरण से पहले भू-भाटक, संधारण शुल्क और बाकी सभी बकाया चुकाने होंगे। साथ ही, आवंटन के दस्तावेजों में जरूरी बदलाव कराकर समर्पण से जुड़े दस्तावेज निष्पादित और पंजीकृत कराने होंगे।

जमीन और भवन आवंटन के अधिकार भी तय

वहीं नए नियमों में एमपीआईडीसी के अधिकारियों के बीच जमीन और भवन आवंटन के अधिकार भी तय किए गए हैं। औद्योगिक भवनों के आवंटन का अधिकार क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यकारी संचालक को दिया गया है। आवासीय और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जमीन आवंटित करने के मामले में क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यकारी संचालक 10,000 वर्गमीटर तक की जमीन आवंटित कर सकेंगे जबकि इससे ज्यादा जमीन आवंटित करने का अधिकार प्रबंध संचालक के पास होगा। नियमों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर औद्योगिक आवास परियोजनाएं शुरू करने का प्रावधान भी है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय महिला टीम के नए कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम को लेकर अपने प्लान पर की खुलकर बात

स्मृति मंधाना ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई कप्तानी, द्विपक्षीय सीरीज की तैयारियों और चैंपियंस ट्रॉफी की रणनीति पर बात की। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखने और फिटनेस-फील्डिंग सुधारने पर जोर दिया। Fri, 16 Oct 2026 15:15:55 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Ghaziabad Visit: गाजियाबाद से आजम खान पर CM योगी का बड़ा बयान | Azam Khan | UP Politics 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T10:45:08+00:00

CM Yogi vs Akhilesh | गाजियाबाद में सपा पर बरसे CM योगी, अखिलेश यादव की पार्टी को घेरा | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T10:43:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers