पठानकोट में टीचर ने छात्रा से अश्लील हरकतें की:बच्ची बोली- जबरन लैब में बुलाया; गिरफ्तारी के बाद शिक्षक के परिवार का हंगामा, पत्नी बेहोश
पठानकोट में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ 40 साल के टीचर ने अश्लील हरकतें की। पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसके बारे में दूसरे टीचरों को बताया तो उन्होंने मामला दबाने के लिए उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कह दिया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। आरोपी टीचर को भी गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इधर, आरोपी टीचर सुरजीत सिंह के परिवार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। केस रद्द करने के लिए आरोपी के लिए परिजन मंगलवार (4 अगस्त) को शाहपुरकंडी थाने के बाहर धारने पर बैठ गए। आरोपी की पत्नी रो-रोकर बेहोश हो गई। परिवार का दावा है कि उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान SHO मोहित से बहस भी हुई। जांच का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया। कंप्यूटर लैब में ले जाकर की गलत हरकत पीड़िता ने बताया कि कल (3 अगस्त) दोपहर 12 बजे स्कूल के टीचर ने उसे जबरन कंप्यूटर लैब में बुलाया और वहां उसके साथ गलत हरकत की। जब उसने अन्य टीचरों से इस बारे में बात की तो उल्टा टीचरों ने उसे ही डांटकर चुप करवा दिया। इसके बाद उसने यह बात अपनी मां को बताई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी टीचर ने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने परिजनों बताया, स्कूल में हंगामा छात्रा ने सोमवार को घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला गरमा गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। थाना प्रभारी मोहित टाक खुद बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान लिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी बच्ची की बुआ बोली- बेटियां कहां सुरक्षित बच्ची की बुआ ने बताया कि जब बच्ची ने घर आकर आपबीती बताई, तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। हम तुरंत स्कूल पहुंचे ताकि आरोपी टीचर से जवाब मांग सकें, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। जो टीचर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जिम्मेदार हैं, वही अगर ऐसा घिनौना काम करेंगे तो बेटियां कहां सुरक्षित रहेंगी? टीचर के परिजन बोले- आरोप निराधार आरोपी टीचर सुरजीत के परिवार ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बिल्कुल निराधार है। शिकायतकर्ता लड़की के साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने खुद बताया है की सुरजीत सिंह लड़की को अकेले में कंप्यूटर लैब के अंदर नहीं लेकर गए थे, जिस वक्त कंप्यूटर लैब में अकेले लेकर जाने की बात की जा रही है, उस समय पूरी क्लास के बच्चे कंप्यूटर लैब में मौजूद थे। शिकायतकर्ता लड़की को समझने के लिहाज से टीचर ने उसके कंधे पर जरूर हाथ रखा गया था, लेकिन किसी भी तरह की अश्लील हरकत नहीं की गई। पुलिस किसी दबाव में आकर सुरजीत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दूसरे पक्ष को ना तो सुना जा रहा है और ना ही किसी के बयान दर्ज किए गए हैं। धरना प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..
Parenting Tips: स्कूल से घर आते ही ये 5 सवाल पूछने की डालें आदत, बच्चे का बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
Parenting Tips: स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे के चेहरे पर सिर्फ दिनभर की थकान ही नहीं, बल्कि कई नए एक्सपीरियंस भी होते हैं। ऐसे में सिर्फ पढ़ाई या होमवर्क की बात करना ही काफी नहीं होता। अगर आप उससे कुछ आसान और दिलचस्प सवाल पूछेंगे, तो वह खुलकर अपनी बातें शेयर करने लगेगा।
इससे बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, आपके साथ उसका भरोसा मजबूत होगा और उसके मन की बातें समझना भी आपके लिए आसान हो जाएगा।
1. आज स्कूल में क्या- क्या हुआ?
स्कूल से आने के बाद बच्चे से पूछें कि आज उसे सबसे ज्यादा खुशी किस बात से मिली। इससे वह पूरे दिन की अच्छी बातें याद करता है और उन्हें आपके साथ खुलकर बताता है। धीरे-धीरे उसकी बातें शेयर करने की आदत भी बन जाती है।
2. क्या आज तुमने किसी की मदद की या किसी ने तुम्हारी मदद की?
यह सवाल बच्चे को दूसरों की मदद करने की अहमियत सिखाता है। साथ ही आपको यह भी पता चलता है कि स्कूल में उसका दिन कैसा बीता और वह अपने दोस्तों के साथ कैसा व्यवहार करता है।
3. आज क्या नया सीखा?
हर दिन स्कूल में कुछ नया सीखने का मौका मिलता है। जब आप बच्चे से यह सवाल पूछते हैं, तो वह अपनी नई सीख आपके साथ साझा करता है। इससे पढ़ाई में उसकी रुचि बनी रहती है और उसे नई चीजें सीखने की खुशी भी मिलती है।
4. क्या आज की कोई बात जो तुम्हें अच्छी नहीं लगी?
बच्चा हर बात खुद से नहीं बताता। अगर आप प्यार से पूछेंगे कि क्या आज कोई बात उसे परेशान कर गई या बुरा लगा, तो वह अपनी परेशानी खुलकर बता सकता है। इससे आप समय रहते उसकी मदद कर सकते हैं।
5. क्या कल स्कूल के लिए किसी चीज की जरूरत है?
सोने से पहले बच्चे से पूछें कि अगले दिन स्कूल के लिए उसे किसी किताब, कॉपी, प्रोजेक्ट या दूसरी चीज की जरूरत तो नहीं है। इससे जल्दबाजी नहीं होगी और बच्चा बिना तनाव के स्कूल जा सकेगा।
सवाल पूछें, लेकिन जवाब भी ध्यान से सुनें
सिर्फ सवाल पूछना ही काफी नहीं है, बच्चे की बातों को ध्यान से सुनना भी उतना ही जरूरी है। जब माता-पिता बिना डांटे और बिना बीच में टोके बच्चे की बात सुनते हैं, तो बच्चा खुद को खुलकर जाहिर करता है। इससे उसके मन की बातें जानना आसान होता है और माता-पिता के साथ उसका रिश्ता भी पहले से ज्यादा मजबूत बनता है।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। हर बच्चे का स्वभाव और व्यवहार अलग होता है। अगर बच्चा लंबे समय तक उदास रहे, डर महसूस करे या बातचीत से बचने लगे, तो किसी बाल मनोवैज्ञानिक या विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्विनोआ से बनाएं 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी, बच्चों को स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



