Navratri Vrat Katha 2026: नवरात्रि में पढ़ें मां दुर्गा की व्रत कथा, वीडियो में जानें महिषासुर वध की पूरी कहानी
Navratri Vrat Katha 2026: नवरात्रि में पढ़ें मां दुर्गा की व्रत कथा, वीडियो में जानें महिषासुर वध की पूरी कहानी
Delhi Traffic Advisory: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ये सलाह... CJP तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस ने 21 सड़कों पर दी चेतावनी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और 'तिरंगा मार्च' प्रस्तावित है. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. पुलिस ने कुल 21 सड़कों को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों को यात्रा की पहले से योजना बनाने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान मौके की स्थिति के आधार पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. इससे कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदली जा सकती है. ऐसे में कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
???? TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5
इन 21 सड़कों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
इसके अलावा रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस और गोल डाकखाना के आसपास भी वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. अशोक रोड पर जीपीओ से सी-हेक्सागन तक का हिस्सा, तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड भी संभावित प्रभावित मार्गों में शामिल हैं.
दोपहर 3 बजे के बाद निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या किसी अन्य जरूरी काम के लिए निकलने से पहले रास्तों की स्थिति जांच लें. जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग चुनें और यात्रा में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें.
जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें. इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. वाहन सड़क किनारे खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation








