Responsive Scrollable Menu

WhatsApp New Feature: बिना अकाउंट वाले लोग भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें कैसे भेजें गेस्ट कॉल लिंक

WhatsApp New Feature: बिना अकाउंट वाले लोग भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें कैसे भेजें गेस्ट कॉल लिंक

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: आज 13 राज्यों में मौसम का यू-टर्न! कहीं भारी बारिश तो कहीं बिजली गिरने का खतरा; IMD का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी चलने की आशंका है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में हलचल से बिगड़ सकता है मौसम

बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी गतिविधियों के कारण पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश तेज होने की संभावना है. मौसम संबंधी जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर निचले वायुमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की स्थिति है. वहीं, ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस बदलाव के कारण कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम के पूर्वानुमान में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, नोएडा, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र समेत कई जिलों को शामिल किया गया है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

बिहार के कई जिलों में 16 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. भोजपुर, पटना, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सहरसा और सुपौल में मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड में भी आंधी और बारिश का अलर्ट

झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहिबगंज, हजारीबाग, गिरिडीह और रांची में तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आज CJP और AAP की तिरंगा यात्रा, सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद

हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं की आशंका

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान दिया गया है. पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए यात्रा से पहले मौसम की स्थिति जानना जरूरी है.

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश

जम्मू-कश्मीर के कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और अनंतनाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पंजाब में 55 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

पंजाब के लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, मोगा, मानसा, कपूरथला, पटियाला और पठानकोट में बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं और बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर यातायात और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है.

राजस्थान में कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान के कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश के देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा और कटनी समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए.

खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लें. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए स्थानीय कृषि विभाग की सलाह पर ध्यान देना चाहिए. मछुआरे समुद्र में जाने से पहले जारी चेतावनियों का पालन करें.

 

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 133 रन और… वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर स्मृति मंधाना, रचेंगी वो इतिहास जो पुरुष क्रिकेट में भी नहीं हुआ

Smriti Mandhana: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भारत की नई कप्तान स्मृति मंधाना का एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें 133 रनों की जरूरत है. Fri, 16 Oct 2026 09:07:28 +0530

  Videos
See all

Muskan को मिली फांसी की सजा पर Raja Raghuvanshi की मां ने मांगी मौत की सजा | Sonam | Sahil Muskan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:09:07+00:00

Rahul Gandhi Tea Party News: नेताओं के साथ टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers