'अमेरिका-पाकिस्तान में जंग हुई तो पाकिस्तान के साथ होगा भारत', BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर बवाल
राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं. गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है. उनका यह बयान सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर बहस शुरू हो गई है.
मदन राठौड़ ने क्या कहा?
कार्यक्रम के दौरान मदन राठौड़ ने कहा कि सभी को इस बात को समझने की जरूरत है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है. उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी मुद्दे पर आपस में बात होती है, तो भारत के साथ खड़ा होना चाहिए. राठौड़ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया. उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.
कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी किया जिक्र
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने मदन राठौड़ के बयान की आलोचना की. उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए कहा कि वहां से भारत के सैनिकों और आम नागरिकों पर हमलों का खतरा बना रहता है. शमा मोहम्मद ने सवाल उठाया कि अगर बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सहमत नहीं है, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी सवाल पूछे.
कांग्रेस नेता ने बीजेपी के रुख पर साधा निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक संदीप गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर मदन राठौड़ के बयान की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान से पाकिस्तान को लेकर बीजेपी का रुख सामने आता है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान को लेकर बीजेपी को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. हालांकि, इस मामले में बीजेपी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ये भी पढे़ं: अभिजीत दिपके को आज हिरासत में लेगी पुलिस? प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CJP संस्थापक ने किया दावा
AAP नेताओं ने भी वीडियो साझा कर जताया विरोध
मदन राठौड़ के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी विरोध जताया है. पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उनके बयान पर सवाल उठाए. दिल्ली में AAP युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मटियाला और पार्टी नेता विनय महाबल मिश्रा ने वीडियो पोस्ट किया. वहीं, उत्तर प्रदेश में पार्टी के उपाध्यक्ष राम गुप्ता ने भी बयान की आलोचना की. उन्होंने बीजेपी और पाकिस्तान की विचारधारा में समानता होने का आरोप लगाया.
BJP के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान: अमेरिका-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं!
— AAP (@AamAadmiParty) October 15, 2026
जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज़ उठाए तो आतंकवादी! लेकिन BJP का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहाँ चला जाता है?
पाकिस्तान… pic.twitter.com/DvVLs8IdYN
सोशल मीडिया पर भी शुरू हुई बहस
मदन राठौड़ के बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की. विवाद की मुख्य वजह उनका यह कहना है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की स्थिति में भारत को पाकिस्तान के साथ खड़ा होना चाहिए. फिलहाल, इस बयान पर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में अब देखना होगा कि पार्टी इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और मदन राठौड़ अपने बयान को लेकर कोई सफाई देते हैं या नहीं.
ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आज CJP और AAP की तिरंगा यात्रा, सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद
उज्जैन में ठगों ने 6 लोगों को लगाया 6 लाख का चूना, अलग-अलग तरीकों से की ठगी
उज्जैन में ठगी का मामला सामने आया है। ये ठगी एक नहीं बल्कि 6 लोगों के साथ की गई है। किसी से क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ाने के नाम पर तो किसी को गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर चूना लगाया गया है।
इस तरह से 6 लोगों को लगभग 6 लाख 41000 का नुकसान हुआ है। यह सारे मामले शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के हैं। इनमें से दो चिमनगंज थाना, तीन खाराकुआं और एक मामला खाचरौद का है। ठगों ने लोगों को अलग अलग तरह लालच और डर दिखाकर ये ठगी की है।
तीन लोगों से ठगे 2.11 लाख
खाराकुआं थाना क्षेत्र में जो तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उसमें पटनी बाजार के रहने वाले आदित्य कसेरा से 97 में हजार 600 रुपए, इब्राहिम कॉलोनी के सुजाउद्दीन से 85000 और रिजवान नामक युवक से 28977 की धोखाधड़ी हुई है। इन सभी मामलों में ऑनलाइन वित्तीय ठगी की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
क्रेडिट कार्ड के नाम पर लूट
इसी तरह से चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी विहार कॉलोनी में रहने वाले नीरज साहू को क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगा गया है। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें खुद को आरबीएल क्रेडिट कंपनी का कर्मचारी बताया और कार्ड के लिमिट बढ़ाने के लिए OTP बताने को कहा। नीरज ने फोन काट दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड से 134507 और फिर 5400 रुपए काटने का मैसेज आया। इस तरह से उनके खाते से कुल 1 लाख 39 हजार 907 रुपए निकाले गए। उन्होंने तुरंत थी अपना कार्ड लॉक करवाया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
किसान से परिचित बन ठगी
इसी तरह से खाचरौद थाना क्षेत्र के दुपड़ावदा के रहने वाले किसान गिरधारी पाटीदार को एक अज्ञात व्यक्ति ने चूना लगाया है। उसने खुद का नाम अर्जुन बताते हुए अपनी बच्ची के बीमार होने की बात कही और रुपए भेजने को कहा। गिरधारी ने उसे उज्जैन में रहने वाला अपना परिचित समझा और 65000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन इस नंबर से और पैसे मांगे गए तब उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद किसान ने पुलिस में शिकायत की।
शिक्षक को भी ठगा
ठगों ने चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले शासकीय शिक्षक विष्णु सिंह पवार को भी ठगा है। उनके मोबाइल पर गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज आया था। इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। जब संपर्क किया गया तो बिल अपडेट नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें एक एपीके फाइल भेजी गई। और पेनल्टी जमा करने के बाद डेबिट कार्ड से प्रक्रिया करने को बोला गया। इस दौरान बैंक से ओटीपी आने लगे। इस तरह से दो बार में 2 लाख 25 हजार कट गए। ठगी का एहसास होते ही शिक्षक ने कार्ड ब्लॉक करवाकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस कर रही जांच
ठगी के इन सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लगातार जांच की जा रही है। इस बीच लोगों से अपील की गई है कि अनजान कॉल पर बैंक संबंधी कोई भी जानकारी या ओटीपी शेयर ना करें। बैंक सेवा गैस कनेक्शन के नाम पर भेजी गई फाइल डाउनलोड ना करें। परिचित बनकर अगर आपके पास फोन आता है तो एक बार व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करें। ठगी होने पर तुरंत ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और अपने कार्ड को तुरंत बंद करवाएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News







.jpg)

