Responsive Scrollable Menu

वैलेंटाइन डे पर 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज:गाने 'मैं हूं' में दिखी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लविंग केमिस्ट्री

वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ शुक्रवार को रिलीज किया गया। यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की लविंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया। बता दें कि इससे पहले ‘मातृभूमि’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। अब मेकर्स ने 14 फरवरी को स्पेशल ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज किया है। गाना एक फौजी और उसके परिवार के रिश्ते की भावनात्मक कहानी को दर्शाता है। मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल लिंक भी जारी की है। ट्रैक में फैमिली के साथ बिताए खुशनुमा पलों से लेकर ड्यूटी की वजह से होने वाली जुदाई तक की इमोशनल जर्नी दिखाई गई है। गाने में खुशी और तड़प, दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में सलमान खान फैमिली के साथ खुशहाल लम्हों को एंजॉय करते नजर आते हैं, वहीं कुछ सीन में दूरी और इंतजार की फीलिंग भी दिखाई देती है। चित्रांगदा सिंह ने अपने रोल को ग्रेस और सटल स्ट्रेंथ के साथ निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और रियल लगती है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अयान लाल ने इस गाने को कंपोज किया है। ट्रैक को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ अपनी आवाज भी दी है। इसके लिरिक्स अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है। वहीं, इसका डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

Continue reading on the app

रीगल पर मेट्रो परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई के खिलाफ स्कूली बच्चों का 15 फरवरी को विरोध प्रदर्शन

इंदौर के रानीसराय क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए प्रस्तावित 250 पेड़ों की कटाई ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के स्कूली बच्चे अब इस मुद्दे पर सामने आ रहे हैं। 15 फरवरी को रीगल तिराहे पर ये बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, ताकि प्रशासन और सरकार का ध्यान …

Continue reading on the app

  Sports

भारत की जीत से पहले मुंह छिपाकर स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, नजर तक नहीं मिला पाया ट्रॉफी 'चोर'

PCB chief Mohsin Naqvi fled stadium before India Victory: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की जीत से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर चले गए. टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के इस मैच को देखने के लिए मोहसिन नकवी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. Mon, 16 Feb 2026 00:09:19 +0530

  Videos
See all

World Cup | India beats Pakistan by 61 runs | India Vs Pakistan:Pakistan Cricket Team से फैंस नाराज़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T19:34:01+00:00

Ind Vs Pak | T20 World Cup : पाकिस्तानी ने बाबर के धागे खोल दिए ! #indiavspakistan #babarazam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T19:40:46+00:00

Iran-US War Update: Geneva में सीक्रेट मीटिंग, क्या Khamenei लेंगे Netanyahu से बदला? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers