पीएम मोदी का चीन को कड़ा संदेश, मोरान बाईपास पर एयरफोर्स के बाहुबली से किया लैंड, देखें भारत का पॉवर
असम में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के बाहुबली विमान C-130J से डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंड किया. यहां वे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे. यह पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली लैंडिंग फैसिलिटी है. इसे भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल करके खास रूप से आपात स्थिति के दौरान सैन्य और नागरिक विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है. यह इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में कार्य करेगी, जिससे पूर्वोत्तर में प्राकृतिक आपदाओं या स्ट्रेटेजिक आवश्यकताओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों की तुरंत तैनाती संभव हो सकेगी. दोहरे उपयोग वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित यह ईएलएफ, 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और 74 टन के अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमानों के संचालन में सक्षम है.
Tipu Sultan Portrait Controversy LIVE: महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर बवाल, संजय राउत भी विवाद में कूदे, जानें क्या कहा
Tipu Sultan Portrait Controversy LIVE: शान-ए-हिंद निहाल अहमद समाजवादी पार्टी की पार्षद हैं और मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र (ISLAM) पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से बने ‘मालेगांव सेक्युलर फ्रंट’ के समर्थन से डिप्टी मेयर चुनी गई हैं. डिप्टी मेयर ने बताया कि यह चित्र उन्हें पार्षदों द्वारा उपहार में दिया गया था और उन्हें इसे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























