PM मोदी का असम दौरा आज, पूर्वोत्तर के पहले ELF समेत 5450 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे राज्य को कई सौगात देंगे. पीएम मोदी का विमान पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) पर लैंड करेगा. जिसका पीएम मोदी आज उद्घाटन करने वाले हैं. बता दें कि असम के मोरन में बनाया गया ये पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है. जहां पीएम मोदी आज करीब 20 मिनट तक भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टर की हवाई ताकत का भी अवलोकन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.
आईएएफ की ताकत देंखेंगे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी पिछले तीन महीनों में तीसरी बार असम के दौरे पर जा रहे हैं. दरअसल, असम में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. पीएम मोदी सुबह करीब दस बजे डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचेंगे. जहां वे 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मोदी लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर के 20 मिनट तक चलने वाले हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
O Romeo BO Collection Day 1: ओ रोमियो बनी शाहिद की छठी सबसे बड़ी फिल्म, ओपनिंग डे में ही उड़ाया गर्दा
O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की मचअवेटेड फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा रही. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्मने ओपनिंगडे पर अच्छी खासी कमाई की है. चलिए जानते हैं ओ रोमियो का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
ओ रोमियो का ओपनिंग डे कलेक्शन
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुई था तो फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन मेकर्स ने इसका ज्यादा प्रमोशन नहीं किया और अब रिलीज के बाद लग रहा है कि इसकी जरूरत भी नहीं थी, क्योंकि स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए काम कर रहा है और फिल्म कोअच्छी ओपनिंग मिली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ (O Romeo Box Office Collection Day 1) की कमाई की.
शाहिद की छठी सबसे बड़ी ओपनर
‘ओ रोमियो’ ने अपनी ओपनिंग डे की कमाई के साथ शाहिद की टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, मौसम, बत्ती गुल मीटर चालू , हैदर और रंगून को पीछे थोड़ दिया है. वहीं, कबीर सिंह-20.21 करोड़, पद्मावत-19 करोड़, शानदार -13.10 करोड़, आर… राजकुमार-10.10 करोड़, उड़ता पंजाब -10.05 करोड़ ओ रोमियो की कमाई से आगे है. अब देखना होगा कि शाहिद की ये फिल्म आगे कितने रिकोर्ड तोड़ती है.
ये भी पढ़ें- O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने वसूली करोड़ों की फीस, तो इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















