Responsive Scrollable Menu

Shani Pradosh Vrat 2026: शिव और शनिदेव की कृपा का महासंयोग, जानें Puja का शुभ मुहूर्त

आज यानी की 14 फरवरी 2026 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। शनिवार को पड़ने के कारण इसको शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। शनि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने पर व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। यह प्रदोष व्रत पुरुष और महिला दोनों के लिए फलदायी माना जाता है। इस व्रत की खासियत है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल यानी की सू्र्यास्त के बाद शाम के समय किया जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में भोलेनाथ प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और ऐसे में व्यक्ति अगर भगवान शिव की पूजा-उपासना करते हैं, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं शनि प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक शनि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ समय 14 फऱवरी की शाम 06:10 मिनट से लेकर रात 08:44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल में की गई भगवान शिव की पूजा को विशेष पुण्यदायक माना जाता है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें। फिर हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें और मंदिर को साफ करें। घर के मंदिर में पूजा करने के बाद शिव मंदिर जाएं। वहां पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और दिन पर व्रत रखें। इसके बाद प्रदोष काल में स्नान आदि करके शिव पूजा शुरू करें। भगवान शिव को बेलपक्ष, दीपक, धूप, अक्षत, गंगाजल और फल आदि अर्पित करें।

इसके बाद भगवान शिव के समक्ष देसी घी का दीपक जाएं और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें। फिर भगवान शिव की आरती करें और 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। शिव पूजन करने के बाद शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे जातक पर शनि दोष का प्रभाव कम होता है और साथ ही भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है।

Continue reading on the app

रणबीर कपूर की वैलेंटाइन विश ने बढ़ाई बेचैनी, इंटरनेट पर शुरू हुई अटकलों की बाढ़

Ranbir Kapoor Valentines Tease: बॉलीवुड के चहेते स्टार रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह न कोई फिल्म है और न ही कोई बड़ा बयान। वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर के एक हल्के-फुल्के टीज़ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके इस इशारे ने फैंस को उनकी […]

The post रणबीर कपूर की वैलेंटाइन विश ने बढ़ाई बेचैनी, इंटरनेट पर शुरू हुई अटकलों की बाढ़ appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में बारिश ने मारी एंट्री... ग्रांउड को किया गया कवर, क्या रविवार को रद्द हो जाएगा मैच

Rain Started in Colombo: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में हल्की बारिश शुरू हो गई है. पिच को कवर कर दिया गया है. भारतीय टीम रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी. इस मुकाबले में बारिश का खतरा है. क्या पूरे 40 ओवर का मैच हो पाएगा? यह सवाल सभी के मन में है. दोनों टीमें पूरा मैच खेलना चाहेंगी. अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो फिर नतीजा के लिए 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी होगा. Sat, 14 Feb 2026 17:07:05 +0530

  Videos
See all

Iran America War: ईरान ने जारी कर दी अपनी 'हिटलिस्ट'! | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T12:14:55+00:00

Kanpur Suicide News: IIT कानपुर में एक और सुसाइड | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T12:08:48+00:00

US Iran Tension: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी | Trump Warning | Iran Conflict | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T12:11:27+00:00

Valentine's Day Accident: मेरी मौत की जिम्मेदार है रेखा और मार दी गोली! #shorts #noidanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T12:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers