Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन का उद्घाटन किया, बोले- Digital learning सबकी पहुंच में आ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्करण का उद्घाटन किया,  उन्होंने कहा आज 8 अक्टूबर है। भारत के लिए ये एक विशेष दिन है। आज के दिन को हम Air Force Day के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने सभी जांबाजों को नमन करता हूं। देश को Air Force Day पर शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कल ही मुझे Head Of the Government के रूप में देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। मेरे लिए ये सेवा की सहज यात्रा रही है। मैं हर देशवासी का, दुनिया भर में भारत के हर मित्र का , शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये भी संयोग है कि इसी अवसर पर India Mobile Congress के सम्मेलन के भी 10 वर्ष पूरे हुए हैं। इस साल GSMA बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया। मैं दुनिया भर से आए टेलीकॉम ऑपरेटर, विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप्स के आप सभी प्रतिनिधियों का भारत में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।मोदी ने कहा बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन, आधुनिक कम्युनिकेशन के माध्यम के साथ-साथ good governance का भी अहम टूल बनकर सामने आया है और ये, हमारे डिजिटल इंडिया विजन के core में रहा है।

एक दशक पहले तक भारत में digital divide बहुत बड़ी चुनौती थी

पीएम ने कहा एक दशक पहले तक भारत में digital divide बहुत बड़ी चुनौती थी। आधुनिक टेक्नॉलोजी एक विशेषाधिकार बनती जा रही थी। यानि जिसके पास साधन है, वही आधुनिक टेक्नॉलोजी का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी। Digital India अभियान से हमने इस स्थिति को बदलने की ठानी और इसके केंद्र में मोबाइल फोन को लेकर आए। ये टेक्नॉलोजी के democratization का बहुत बड़ा प्रयास था।

मोबाइल फोन भारत के लोगों की Ease of living बढ़ा रहा है

इसके लिए टेलिकॉम सेक्टर में हर जरूरी सुधार किये गए। इंफ़्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया। हमने फोकस किया कि मोबाइल फोन और अन्य टेलिकॉम हार्डवेयर भारत मे ही बने। ऐसे हर प्रयास से मोबाइल फोन और डेटा तक भारत के आम नागरिक की पहुंच और सुलभ हो गई और आज ये भारत के लोगों की Ease of living बढ़ा रहा है। मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने एजुकेशन, हेल्थ, गर्वार्मेंट सर्विसेज को बिना बाधा चालू रखा। आज दूर-सुदूर गांव, गरीब के बच्चे भी quality knowledge access कर पा रहे हैं। Digital learning सबकी पहुंच में आ रही है।

Mobile phone यानि Less Travel… Less Waiting… Less Cost… More Convenience…

मोबाइल फोन सिर्फ chat का माध्यम नहीं रहा, बल्कि इसने कम सफ़र, कम इंतज़ार,  कम खर्च,  ज़्यादा सुविधा (Less Travel… Less Waiting… Less Cost… More Convenience…) ये सबकुछ सुनिश्चित किया है। यही टेक्नॉलोजी का सबसे बड़ा Citizen dividend यानि नागरिक लाभांश है। बीते दशक में भारत के टेलिकॉम इंफ़्रास्ट्रक्चर  का निरंतर विस्तार हुआ है। सुदूर खेत्रों (Remote Areas) में टावर्स लगाए गए, ऑप्टिकल फाइबर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ और डेटा भी सस्ता हुआ। इससे इकोनॉमी के नए सेक्टर्स का भी निर्माण हुआ है। इससे टेक्नॉलोजी मनोरंजन और शिक्षा के सेक्टर में नए कंज्यूमर्स  (consumers) भी बढ़े और नए क्रिएटर्स की भी एक नई पीढ़ी भी तैयार हुई।

भारत में मोबाइल फोन आज Gaming console भी है और creation का studio भी

मोदी ने कहा आप गेमिंग (Gaming) का ही सेक्टर देखिए। एक अनुमान है कि आज भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह से Gaming sector से जुड़े हैं। इसमें बहुत बड़ी संख्या भारत के युवाओं की है। टियर 2 और टियर 3 शहरों का युवा भी इससे जुड़ा है। अब वो Game से जुड़ने के साथ ही E-Sport में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, Gaming content बना रहा है और नए Gaming Business खड़े कर रहा है। यानी भारत में मोबाइल फोन आज Gaming console भी है और creation का studio भी बन गया है।

Continue reading on the app

‘Koffee With Karan 9’ में नजर आ सकते हैं ये सितारे, एक बार फिर होगी करण जौहर संग गपशप

करण जौहर का शो कॉफी विद करण दर्शकों के बीच बहुत मशहूर है। 1 साल के गैप के बाद अब इस शो का सीजन 9 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला है। वैसे कारण ऐलान कर चुके हैं कि यह सीजन इस शो का आखिरी पड़ाव है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो के साथ शो की अनाउंसमेंट की थी।

अब शो के ऑन एयर आने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्हें कौन से सितारे यहां देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। इसी बीच शो में शामिल होने वाले सितारों के नाम को लेकर अपडेट सामने आई है। चलिए जान लेते हैं कि आपको कौन से सितारे नजर आ सकते हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

कॉफी विद करण बॉलीवुड के सितारों के साथ की गई अनफिल्टर्ड बातों की वजह से जाना जाता है। यहां आने वाले मेहमानों से कारण उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर करियर, फिल्म इंडस्ट्री और रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछते हैं। अब तक कईं बड़े सितारे यहां नज़र आ चुके हैं। नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 9 में भी कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इसमें आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, शरवरी वाघ, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, वेदांग रैना, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन का नाम शामिल है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इमोशनल हुए थे करण

करण जौहर बता चुके हैं कि यह सीजन आखिरी होने वाला है। यह बताते हुए वो काफी इमोशनल भी हो गए थे। यह पूरा सीजन उनके लिए इमोशनल होने वाला है। फैंस के चहेते से सितारों के साथ बातचीत करते हुए करण के कई यादगार मोमेंट देखने को मिल सकते हैं।

कब आ रहा है शो

कॉफी विद करण सीजन 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर से होने जा रही है। इसके आखिरी सीजन में फैंस को एक बार फिर कुछ अनजानी ओर एनफिल्टर्ड बातें जानने का मौका मिलेगा। ये शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए. Thu, 15 Oct 2026 23:34:28 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | CJP की हुंकार, NDMC की पाबंदी.. दिल्ली में निकल पाएगा Tiranga March? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T21:54:09+00:00

Houthis Attack Saudi : हूतियों की मिसाइलों से सऊदी में हड़कंप? | Saudi Houthi Conflict | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T22:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers