14 February Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का पंचांग और राशिफल
14 February Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. तिथि द्वादशी है और नक्षत्र पूर्वाषाढ़ है. सूर्योदय सुबह 7:00 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:10 बजे होगा. चंद्रमा धनु राशि में रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज दोपहर 12:13 से 12:57 तक शुभ मुहूर्त है. राहु काल सुबह 9:48 से 11:11 तक रहेगा, इस समय कोई नया या शुभ कार्य शुरू न करें. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. अगर जरूरी हो तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान कर लें.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम्, छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्” यह सूर्यपुत्र शनि देव का मंत्र है. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा चल रही है, वे इस मंत्र का जप करें. इससे कष्ट कम होंगे और सफलता मिलेगी.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
भास्कर अपडेट्स:NIA की स्पेशल कोर्ट ने दो लोगों को 15 साल की सजा सुनाई, पाकिस्तानी आतंकी को शरण-खाना दिया था
NIA की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स को 15 साल की सजा सुनाई है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। उनके नाम जहूर अहमद पीर और नजीर अहमद पीर हैं। दोनों को UAPA के तहत 15-15 साल की सजा मिली है। आरोपियों पर 1.5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा है। दोनों ने साल 2016 में LeT पाकिस्तानी आतंकी को शरण-खाना और दूसरी लॉजिस्टिक चीजें देने में मदद की थी। दोनों LeT हैंडलर्स के संपर्क में भी थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















