Responsive Scrollable Menu

Top Headlines Of The Today: PM Modi Assam Visit | CM Yogi | Rahul Gandhi | Pappu Yadav | JP Nadda

आज पीएम मोदी का असम दौरा,सुबह 10.30 बजे डिब्रूगढ़ में करेंगे लैंड,कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, राज्य को 5,450 करोड़ की परियोजनाओं की देंगें सौगात अविमुक्तेश्वरानंद पर सीएम योगी ने फिर बोला धावा- कहा, हर कोई नहीं लिख सकता शंकराचार्य...सबको करना होगा मर्यादा का पालन- अखिलेश बोले...नकली योगी न मांगे किसी से सर्टिफिकेट दिल्ली में किसान नेताओं से मिले राहुल गांधी- कहा, PM मोदी ने किसानों से किया विश्वासघात- अमेरिका से डील नहीं, हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला MP MLA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पटना के बेउर जेल से बाहर निकले सांसद पप्पू यादव- कहा, मुझे जान से मारने की साजिश- SSP पर लगाए गंभीर आरोप आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, BJP कोर कमिटी की बैठक की करेंगे अध्यक्षता #pmmodiassamvisit #cmyogi #rahulgandhi #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBA uIL222 Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या का साजिश का मामला:भारतीय नागरिक निखिला गुप्ता को 24 तक की साल सजा; न्यूयॉर्क कोर्ट में अपराध कबूला

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध कबूलने की जानकारी दी। FBI के मुताबिक, यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। US अटॉर्नी ऑफिस के बयान के मुताबिक, निखिल गुप्ता उर्फ ‘निक’ ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोपों को स्वीकार किया है। इन आरोपों में मर्डर-फॉर-हायर, मर्डर-फॉर-हायर की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल है। निखिल को यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार किया पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था। अमेरिकी न्याय विभाग ने दावा किया है कि भारतीय सरकार के एक कर्मचारी (जिसे आरोपपत्र में CC-1 नाम से संदर्भित किया गया) ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन की व्यवस्था करने को कहा था। यह आरोप मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में दाखिल इंडिक्टमेंट में लगाया गया था। पन्नू मामले में कब, क्या हुआ, चार्जशीट के मुताबिक पूरी टाइमलाइन... मई 2023: अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक एक भारतीय अधिकारी (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता को हायर किया। 29 मई: निखिल गुप्ता ने किसी ऐसे शख्स की तलाश शुरू की जो पन्नू को मार सके। हालांकि, जिसे पन्नू को मारने के लिए हायर किया गया वो अमेरिका का अंडर कवर एजेंट निकला। कुछ हफ्तों तक निखिल गुप्ता ने इस अंडर कवर एजेंट से पन्नू को मारने के तरीके और कीमत पर चर्चा की। 9 जून: गुप्ता ने पन्नू को मारने के लिए हायर किए गए हिटमैन को एक शख्स के जरिए 15 हजार डॉलर (12 लाख 49 हजार रुपए) का कैश भिजवाया। ये हत्या के लिए एडवांस पेमेंट था। पूरी डील 1 लाख डॉलर (84 लाख रुपए) में हुई थी। 11 जून: भारतीय अधिकारी ने गुप्ता को कहा कि पन्नू को अभी नहीं मरवा सकते हैं। दरअसल, जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। गुप्ता ने भी फोन पर कहा था कि 10 दिनों तक कुछ नहीं किया जा सकता है, नहीं तो प्रदर्शन शुरू हुए जाएंगे। 18 जून: कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई। 19 जून: गुप्ता निज्जर की हत्या का वीडियो अमेरिका में पन्नू की हत्या के लिए हायर किए हिटमैन को भेजा और कहा कि ये अच्छी खबर है, अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 24 जून से 29 जून: गुप्ता ने पन्नू का मारने का प्लान आगे बढ़वाया। पन्नू की निगरानी शुरू हुई। 30 जून: गुप्ता को चेक रिपब्लिक में अमेरिका के कहने पर हिरासत में ले लिया गया। 2023 में दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था विकास यादव अमेरिका में वांटेड विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने विकास और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के संबंधों के बारे में भी बताया था। इस मामले में विकास को अप्रैल 2024 में जमानत मिल चुकी है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने CC1 को विकास यादव बताया था। उनकी भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भी जारी की गई थी। FBI का कहना है कि विकास भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी RAW से जुड़े थे। विकास पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए। कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? गुरपतवंत सिंह पन्नू मूलरूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वो फिलहाल अमेरिका में रहता है और सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया। सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा था। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कथित साजिश का यही मुख्य टारगेट था। हालांकि, FBI की चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: विजयी भव: अभिषेक शर्मा की वापसी... पाकिस्तान को फिर पीटने को तैयार टीम इंडिया, बस कुछ घंटों का करिए इंतजार

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के बीच जंग न्यूट्रल वेन्यू पर होगी.श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने नेट्स में अपनी फिटनेस साबित कर दी है जिससे उनका पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय है. Sun, 15 Feb 2026 01:40:08 +0530

  Videos
See all

Shankaracharya Eligibility Controversy: 'कोई भी नहीं बन सकता शंकराचार्य', संतों का बड़ा ऐलान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:00:49+00:00

DU UGC Protest: रुचि तिवारी का खुलासा ! #duugcprotest #delhiuniversity #ugcprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T21:47:03+00:00

जब अनिल विज ने महिला SP को बाहर जाने को कह दिया! |#viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:00:39+00:00

बिल के गुस्से में महिला ने मीटर रीडर पर बरसाईं चप्पलें | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T21:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers