Responsive Scrollable Menu

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कार्यशाला, भविष्य की शिक्षा और रोजगार पर हुआ बड़ा मंथन, विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों से हुए 30 अहम MoU

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला में वक्ताओं ने मानसिक तनाव को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बताया और इसके समाधान के लिए योग को आवश्यक माना। मंगलवार को प्रशासन अकादमी में “उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि आज मानसिक तनाव एक वैश्विक चुनौती का रूप ले चुका है, जिसका एकमात्र समाधान योग में निहित है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज में बढ़ती समस्याओं का एक मुख्य कारण भारतीय जीवन मूल्यों से दूरी है। डॉ. कोठारी ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण का आधार शिक्षा को बताते हुए कहा कि ज्ञान, चरित्र और कौशल के समन्वय से ही शिक्षा पूर्ण होती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से युवा पीढ़ी नैतिक मूल्यों से जुड़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नीति युवाओं को समय की मांग के अनुरूप शिक्षित एवं प्रशिक्षित कर देश और प्रदेश को मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से उच्च शिक्षा विभाग ने इसके विभिन्न आयामों पर सराहनीय कार्य किया है। कार्यशाला के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के साथ 30 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए।

पाठ्यक्रमों में शामिल होगी भारतीय ज्ञान परंपरा: इंदर सिंह परमार

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करना है, जिनमें ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास भी समाहित हो। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट सुनिश्चित करने और उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर विशेष बल देने की बात कही।

बहुविषयक शिक्षा की जरूरत पर जोर

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने वर्तमान समय में बहुविषयक शिक्षा (मल्टी-डिसिप्लिनरी एजुकेशन) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ रहा है, इसलिए शिक्षा में वैज्ञानिक सोच और आपदा प्रबंधन को शामिल करना अनिवार्य है। डॉ. महापात्रा ने वर्ष 2030 तक एक ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने की आवश्यकता बताई, जो समय रहते आपदाओं की चेतावनी दे सके। साथ ही, मौसम विभाग ने शोधार्थियों को आवश्यक डेटा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में हजारों सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में फैकल्टी की कमी दूर हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंजीनियरिंग, डिजिटल तकनीक और फैकल्टी डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

राष्ट्रीय संस्थानों से हुए कुल 30 MoU

कार्यशाला के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ कुल 30 एमओयू किए। इनमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, आईआईटी रुड़की, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी इंदौर, भारत मौसम विज्ञान विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, एएमपीआरआई, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश पुलिस, श्रम विभाग, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल जैसे प्रमुख संस्थान शामिल थे।

इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा को उद्योग, अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल कौशल, जलवायु अध्ययन, पर्यावरण, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप, सुशासन और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इन एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकेंगे। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी और विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगी।

Continue reading on the app

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार टर्बुलेंस, 12 यात्री और क्रू मेंबर घायल, सुरक्षित लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक आए तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस घटना में 12 यात्री और केबिन क्रू के सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। एयरलाइन के अनुसार, विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों तथा क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि कुछ यात्रियों और केबिन क्रू को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें एहतियातन एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर भेजा गया। एयरलाइन की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और पुष्टि की है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार टर्बुलेंस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस उड़ान में करीब 134 यात्री सवार थे। विमान जब दिल्ली में उतरने के लिए डिसेंट कर रहा था, तभी उसे अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान विमान कुछ समय के लिए तेजी से नीचे आया, जिससे सीटों पर बैठे यात्रियों और ड्यूटी पर मौजूद केबिन क्रू को झटके लगे और कुछ लोग घायल हो गए।

विमान को नुकसान पहुंचने की भी खबर

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, यह घटना क्लियर एयर टर्बुलेंस (Clear Air Turbulence-CAT) के कारण हो सकती है। यह ऐसा टर्बुलेंस होता है, जो साफ आसमान में भी अचानक उत्पन्न हो जाता है। इसमें न तो घने बादल होते हैं और न ही गरज-चमक या बारिश जैसे संकेत दिखाई देते हैं। यही कारण है कि मौसम रडार से इसका पहले से पता लगाना मुश्किल होता है और पायलटों के लिए भी इससे पूरी तरह बच पाना हमेशा संभव नहीं होता।

सूत्रों के मुताबिक, तेज झटकों के कारण विमान के केबिन के कुछ हिस्सों को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि विमान की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और पायलट ने सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली में उतार दिया। घटना के बाद विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा।

साभार: एएनआई

Continue reading on the app

  Sports

रेड ड्रेस और समुद्र का किनारा… स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं सारा तेंदुलकर, Photos वायरल

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं. जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं. Tue, 04 Aug 2026 19:26:01 +0530

  Videos
See all

क्या मुझसे माफ़ी मांगेंगे अनिल देशमुख ? | Param Bir Singh | Anil Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:16:36+00:00

Prashant Kishor Won Bankipur Seat Live : प्रशांत किशोर की बंपर जीत, टेंशन में Samrat Chaudhary! |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:14:03+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | बांकीपुर क्यों जीते PK ? #bankipur #chakraview #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:11:25+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: तो इसलिए Bankipur में PK की हुई जीत ? #shorts #genz #prashantkishor #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:11:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers