Responsive Scrollable Menu

अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, 8 नवंबर को भारत Vs पाकिस्तान का मुकाबला, 14 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। बता दें टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार भारत, पाकिस्तान समेत 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है। भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 8 नवंबर को होगा।

दरअसल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के शेड्यूल के मुताबिक अंडर-19 एशिया कप के सभी 15 मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा, जबकि ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ तय है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखे जाने से दोनों टीमों का मुकाबला ग्रुप स्टेज में ही देखने को मिलेगा। ग्रुप-A में इन दोनों के अलावा UAE और नेपाल हैं। वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया की टीमें शामिल हैं।

8 नवंबर को आमने-सामने होंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें

वहीं अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के लिए यह ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच होगा। इससे पहले टीम 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इसके बाद 10 नवंबर को UAE के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगी। पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप में दूसरा खिताब था। ऐसे में इस बार भारत और पाकिस्तान के ग्रुप मुकाबले पर भी खास नजर रहेगी। ग्रुप-A में चार टीमें हैं और सभी को ग्रुप स्टेज में अपने मुकाबले खेलने होंगे। दूसरी ओर ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया को जगह मिली है। टूर्नामेंट का पूरा आयोजन ओमान में होगा और सभी मुकाबले मस्कट स्थित OCA के दो ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

5 नवंबर को श्रीलंका-मलेशिया मैच से शुरुआत

दरअसल अंडर-19 एशिया कप 2026 की शुरुआत 5 नवंबर को श्रीलंका U-19 और मलेशिया U-19 के मुकाबले से होगी। इसी दिन ग्रुप-B में बांग्लादेश U-19 और अफगानिस्तान U-19 की टीमें भी आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। श्रीलंका और मलेशिया का मैच OCA ग्राउंड-2 पर, जबकि बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मुकाबला OCA ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 15 मुकाबले खेले जाएंगे। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को होगा। भारत ग्रुप-A में है, जबकि ग्रुप-B में चार दूसरी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से टीमों की आगे की स्थिति तय होगी।

भारत इस टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम है। भारत ने अंडर-19 एशिया कप के 8 खिताब जीते हैं। भारत ने 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में खिताब अपने नाम किया था। 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। इसके अलावा बांग्लादेश ने 2023 और 2024 में लगातार दो खिताब जीते, जबकि अफगानिस्तान ने 2017 में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। इस बार पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा और भारत अपने पिछले सीजन के फाइनल की हार के बाद अभियान शुरू करेगा। दोनों टीमें 8 नवंबर को ग्रुप-A के मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Continue reading on the app

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा दूसरा T20 मैच, भारत की 1-0 की बढ़त, जानें कहां कैसे देखें LIVE मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के स्टेडियम में खेला गया था। यह मुकाबला भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 09 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले के लिये टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है।

बता दें कि पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की नजरें दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी। टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। ऐसे में इस मुकाबले में भी सभी की निगाहें भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी पर रहेंगी जो जीत में अहम भूमिका निभा सकती है।

कैसी है रांची स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट?

वहीं, अगर रांची स्टेडियम की पिच की बात करें तो दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर रांची की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच में काफी कड़ा रोमांच देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि अभी तक यहां पर चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं लेकिन कोई भी टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही। इसकी जो वजह सामने आती है वह है ग्राउंड की बाउंड्री का बड़ा और पिच की धीमी सतह। जहां बड़े शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं है। कहते हैं कि इस ग्राउंड पर बॉल रुककर एवं काफी टर्न होती है। हां.. यह कह सकते हैं कि इस पिच पर स्पिनरों के लिये फायदा मिल सकता है।

कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन मैच देखने के लिए दर्शक जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जायेगा।

भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता

बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले को शानदार तरीके से 8 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, टीम ने जल्दी ही अपने दो विकेट गंवा दिये। लेकिन मैच का रोमांस यही से शुरु हुआ। बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और केवल 14.2 ओवर में ही दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर रहे जिन्होंने धमाकेदार शतक लगातार अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारत और वेस्टइंडीज का टी20 सीरीज शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया है जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में, तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में, चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

टी20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

वेस्टइंडीज टीम: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: DA Hike से कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:30:39+00:00

How AI 'reskins' are stealing human content | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers