Responsive Scrollable Menu

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की 24 बॉल में फिफ्टी:वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 85 रन बनाए, कर्नाटक ने दिल्ली को 198 रन से हराया

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 24 बॉल में फिफ्टी लगा दी। 17 साल के कप्तान अन्वय ने 41 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अन्वय ने 207.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले अंडर-19 वनडे मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 4 विकेट पर 418 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 220 रन पर ऑलआउट हो गई। कर्नाटक ने यह मैच 198 रन से जीत लिया। ध्रुव कृष्णन ने 51 गेंदों में जड़ा शतक कर्नाटक की ओर से ध्रुव कृष्णन ने केवल 51 गेंदों में 103 रन बनाए। इसके बाद अन्वय ने तेजी से रन जोड़ते हुए कर्नाटक का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। पिछले मैच में 62 गेंदों में बनाया था शतक अन्वय ने दिल्ली के खिलाफ पारी से पहले चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन बनाए थे। कर्नाटक ने वह मुकाबला 100 रन से जीता था। ------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

अफगानिस्तान को जीत के लिए 347 रन की जरूरत:रहमत-सेदिकुल्लाह के अर्धशतक; बांग्लादेश ने दूसरी पारी 372/7 पर घोषित की

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन मजबूत पकड़ बना ली है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की और अफगानिस्तान के सामने 479 रन का टारगेट रखा। दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 50 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बना लिए थे। उसे आखिरी दिन जीत के लिए 347 रन और बनाने होंगे। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल 35 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 27 गेंदों पर 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 22 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने 2 विकेट लिए। हसन महमूद को एक सफलता मिली। लिटन दास का शतक, शांतो और मुशफिकुर की अर्धशतकीय पारियां बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 117 गेंदों पर 102 रन बनाए। लिटन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 87.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 82 रन और मुशफिकुर रहीम ने 81 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 302 गेंदों पर 159 रन की साझेदारी की। शांतो को कायस अहमद ने बोल्ड किया, जबकि मुशफिकुर को जिया-उर-रहमान ने सेदिकुल्लाह अटल के हाथों कैच कराया। मेहदी हसन मिराज 97 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके लगाए। तंजीद हसन तमीम ने 38 गेंदों पर 31 और शादमान इस्लाम ने 22 गेंदों पर 13 रन बनाए। बांग्लादेश ने 105.2 ओवर में 3.53 रन प्रति ओवर की गति से स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में रहमत शाह का शतक अफगानिस्तान की पहली पारी 89.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई थी। कप्तान रहमत शाह ने 216 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन जोड़े, जबकि विकेटकीपर इकराम अलीखिल ने 103 गेंदों पर 32 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 55 रन देकर 5 विकेट लिए। इबादत हुसैन ने 4 विकेट झटके, जबकि मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला। बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर खत्म हुई थी बांग्लादेश ने पहली पारी में 92.3 ओवर में 346 रन बनाए थे। तंजीद हसन तमीम ने 71 गेंदों पर 83 रन की आक्रामक पारी खेली। शादमान इस्लाम ने 111 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। नयीम हसन 67 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 4 विकेट लिए। यामिन अहमदजई को 3 और इस्मत आलम को 2 विकेट मिले। कायस अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

अन्वय द्रविड़ के 151 रन और आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चमके दिग्गजों के लाडले

Anvay Dravid Aaryavir Sehwag slams hundred : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने 358 रनों के विशाल लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए 143 गेंदों पर 173 रन बनाए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. Fri, 16 Oct 2026 23:01:42 +0530

  Videos
See all

Weather Update : बारिश, आंधी और तूफान को लेकर IMD का अलर्ट! | Top News | IMD Weather Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T20:30:30+00:00

मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला, पोस्टमार्टम विभाग में पार्टी का VIDEO आया सामने #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T20:18:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers