Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने रोहित शेट्टी के मैनेजर का बयान दर्ज किया है. धमकी मिलने वाले केस में रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज हुआ है. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. फायरिंग केस में जांच के दौरान पुलिस आरोपियों को लेकर उस जगह भी पहुंची जहां फायरिंग हुई थी, ताकि पूरी वारदात का रीक्रिएशन कर हकीकत का पता लगाया जा सके.

Continue reading on the app

आयरलैंड को पहली जीत की तलाश:ओमान के खिलाफ कोलंबो में भिड़ंत; कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। आयरलैंड और ओमान दोनों के लिए ही सुपर-8 की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। ग्रुप-बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में हैं। आयरलैंड को अगर अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं,तो उन्हें न सिर्फ ओमान को हराना होगा बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। लेकिन टीम को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 20 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी सैम टॉपिंग को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें आयरलैंड ने 4 बार जीत दर्ज की है,जबकि ओमान को 2 मैचों में सफलता मिली है। वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर आयरलैंड का अनुभव उन्हें जीत का दावेदार बनाता है,लेकिन स्टर्लिंग के बिना उनकी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी। स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में हैरी टेक्टर संभालेंगे कमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में कैच लेते वक्त पॉल स्टर्लिंग का घुटना चोटिल हो गया था। बाद में बल्लेबाजी के दौरान उनकी चोट और बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट'होकर वापस लौटना पड़ा। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में अब हैरी टेक्टर टीम की कमान संभाल सकते हैं। ओपनिंग में स्टर्लिंग की जगह टिम टेक्टर को मौका मिल सकता है,जो रॉस अडायर के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खेले गए दो मैचों में जॉर्ज डॉकरेल ने 138.88 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में टीम की ओर से टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्होंने खेले दो मैचों में 6 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। ओमान के लिए स्पिनर्स बन सकते हैं गेम चेंजर ओमान की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अपनी लय नहीं पकड़ सकी है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, कोलंबो की धीमी पिच ओमान के स्पिनर्स को रास आ सकती है। अगर ओमान के स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में आयरलैंड पर दबाव बनाने में कामयाब रहे, तो मैच रोमांचक हो सकता है। टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है, जिसमें सुफियान महमूद की जगह शफीक जान को मौका मिल सकता है। कोलंबो की पिच: स्पिनर्स की होगी चांदी सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है। यहां औसत स्कोर 150-160 के करीब रहता है। सुबह के समय होने वाले इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में पिच और धीमी हो जाती है, जिससे टर्निंग बॉल्स को खेलना मुश्किल हो जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा बनेंगे ये 15 खिलाड़ी, कप्तान का नाम भी शामिल

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना तीसरा ग्रुप स्टेज मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला 15 खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहने वाला है. ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार इस राइवेलरी का हिस्सा बनेंगे. Sat, 14 Feb 2026 08:08:53 +0530

  Videos
See all

NOIDA ACCIDENT CCTV: चुपके से कार को टक्कर मारकर फरार, CCTV में कैद | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T02:40:26+00:00

Nupur Sharma: बाबरी मस्जिद निर्माण पर नुपुर शर्मा का रुख #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T02:37:04+00:00

Gwalior Bhitarwar Tehsil Divorce Viral Video: तलाक होते ही बाप के गोद से बेटे को छीना | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T02:37:51+00:00

मैंने सिर्फ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए - Donal Trump #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T02:39:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers