Responsive Scrollable Menu

मोबाइल में सबसे ज्यादा कौन से ऐप्स डाउनलोड कर रहे लोग? नई रिपोर्ट में हुआ दिलचस्प खुलासा

सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 में AI ऐप्स के डाउनलोड 205%, एजुकेशन और जॉब ऐप्स के 39% बढ़े. एंटरटेनमेंट ऐप्स भी आगे रहे, जबकि सोशल मीडिया ऐप्स के डाउनलोड 17% घटे.

Continue reading on the app

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) का आदेश दिया। साथ ही आयोग ने पहली बार यह निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को “पढ़ने योग्य पीडीएफ प्रारूप” में मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई जाएं। जिन राज्यों में एसएसआर कराया जाएगा, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर शामिल हैं।

इन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, निर्वाचन कानून के तहत एसएसआर एक अनिवार्य वार्षिक प्रक्रिया है।

यह प्रक्रिया खास तौर पर उन राज्यों में की जाती है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मशीन द्वारा पढ़े जाने योग्य मतदाता सूची की उपलब्धता विपक्षी दलों की एक प्रमुख मांग रही है। हालांकि, आंकड़ों में हेरफेर की आशंकाओं और अदालती आदेशों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने फिलहाल के लिए इस मांग को खारिज कर दिया है।

एक अहम बदलाव के तहत, ईसी राजनीतिक दलों को मतदाता सूचियों की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराएगा। अब मसौदा और अंतिम मतदाता सूचियां (बिना फोटो के) इमेज पीडीएफ के बजाय पढ़ने योग्य पीडीएफ प्रारूप में दी जाएंगी। इन 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो चुका है।

वहीं, असम में कानूनी कारणों से एसआईआर के बजाय विशेष पुनरीक्षण कराया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना, इसकी प्रविष्टियों में सुधार करना और इसमें संशोधन को और बेहतर बनाना है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसएसआर कराया जाएगा, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ड्रेसिंग रूम की बात लीक करने वाले मोहम्मद रिजवान को मिली राहत, घरेलू क्रिकेट में खेलने की मिली छूट

इंग्लैंड दौरे पर ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में जांच के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बड़ी राहत मिली है. इन दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है. Mon, 19 Oct 2026 13:00:18 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Kanya Pujan Gorakhpur: गोरखपुर में CM योगी ने किया कन्या पूजन! | Sharadiya Navratri | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:43:36+00:00

Tiger Shroff Firing: जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, चश्मदीद ने क्या देखा? । Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:47:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers