Responsive Scrollable Menu

SIM Card को दूसरे नेटवर्क में कैसे करें पोर्ट, TRAI के MNP Rules और पूरा प्रोसेस

अक्सर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों को अलग-अलग टैरिफ कीमतों पर अलग-अलग बेनिफिट्स और वैलिडिटी के साथ कई सारे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस को ऑफर करते हैं। टेलीकॉम कंपनिया गजब-गजब ऑफर्स देती रहती हैं।

अगर आपको लगता है कि आपका मौजूदा प्रीपेड या पोस्टरपेड प्लान आपकी जरुरतों को पूरा नहीं कर रहा है या आपके मुताबिक वैल्यू फॉर मनी नहीं दे रहा है। अन्य टेलीकॉम कंपनी बिल्कुल वही या उसके काफी करीब ऑफर कर रही हो सकती है जिसकी असल में जरुरत है। फिर आप अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके अपने मौजूदा फोन नंबर को किसी दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट करना चूज कर सकते हैं।

अब आपने मौजूदा फोन नंबर से दूसरे नेटवर्क पर सिम को कैसे पोर्ट करवाएं, इसके सभी स्टेप्स आपको नीचे दिए गए हैं।

एक नेटवर्क से दूसरे में मोबाइल नंबर पोर्ट करने की एलिजिबिलिटी

TRAI का कहना है कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) फैसिलिटी का फायदा उठाने केलिए-

- अगर आपके सिम कार्ड को एक्टिवेशन को 90 दिन से ज्यादा समय हो गया है।

- यदि आपके पास पोस्ट-पेड़ मोबाइल कनेक्शन है, तो TSP के सभी बकाया बिल पूरी तरह क्लियर होने चाहिए।

- आपने अपने मोबाइल नंबर के चेंज ऑफ ओनरशिप के लिए अप्लाई न किया हो।

- असल में आपका नंबर सब-ज्यूडिस नहीं होना चाहिए या किसी कोर्ट ने इसकी पोर्टेबिलिटी पर रोक बिल्कुल न लगाई हो।

- आपका फोन नंबर किसी भी कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशन्स के तहत नहीं होने चाहिए।

- वहीं, आप जिस फोन नंबर को पोर्ट करवना चाहते हैं, उसकी सिम पिछले सात दिनों तक अंदर बदला या रिप्लेस नहीं किया हो।

एक नेटवर्क से दूसरे में अपना मोबाइल नंबर कैसे पोर्ट करें?

- इसके लिए आपको वैलिड यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) जनरेट करें। आप अपने फोन नंबर से एक SMS भेजें UPC जनरेट कर सकते हैं।

- फिर इस मैसेज को कॉपी करें और 1900 पर भेज दें: PORT <10-digit phone number>

- अब आपको 1901 नंबर से UPC मिलेगा, जिससे आपको इस प्रोसेस के दौरान सब्मिट करना होगा।

- फिर अपनी पसंद के TSP के पॉइंट ऑफ सेल पर जाएं> कस्टमर एक्विजशन फॉर्म (CAF) और पोर्टिंग फॉर्म भरें।

- अब अपने नंबर को पोर्ट करने का चार्ज पे करें> KYC प्रक्रिया पूरा करें। रिक्वेस्ट सब्मिट होने को कन्फर्म करते हुए आपको MNP सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से एक SMD मिलेगा।

- फिर 3 दिन के अंदर आपका नंबर नए नेटवर्क पर पोर्ट हो जाएगा। वहीं, इसका कन्फर्मेशन भी आपको चार घंटे अंदर SMS के जरिए मिल जाएगा।

- जब आपको उसी फोन नंबर के साथ अपना नया सिम मिल जाए, तो आपको इसे अपने हैंडसेट में लगाना होगा।

- वहीं, वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका सिम एक्टिवेट हो जाएगा।

Continue reading on the app

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

आज के समय में बैंकिंग सुविधा में हमारे डेली लाइफ को बेहतरीन बना दिया है। असल में बैंक अकाउंट से सही मोबाइल नंबर लिंक होना काफी जरुरी होता है। बैंकिंग से संबंधित OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट, UPI वेरिफिकेशन और कई जरुरी अपडेट रजिस्टर्ड नंबर पर ही मिलते हैं।

अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या फिर खो गया है या आपने नया नंबर खरीद लिया है, तो बैंक रिकॉर्ड में नया नंबर अपडेट कराना काफी जरुरी है।

लेकिन इस काम के लिए अब आपको बैंक जाने की कोई जरुरत नहीं है। कई बैंक ग्राहकों को इसके लिए ऑनलाइन सुविधा ऑफर करते हैं लेकिन बैंक के नियम और उपलब्ध ऑप्शन अलग-अलग हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यदि नंबर अपडेट नहीं है, तो क्या दिक्कत होगी।

नंबर अपडेट नहीं है तो क्या होगा?

यदि आप बैंक में गलत या पुराना नंबर लिंक है, तो इस वजह से आपको अकाउंट में होने वाले लेन-देन का अलर्ट नहीं मिलेगा। कुछ बैकिंग सर्विस में तो OTP की बिल्कुल जरुरत नहीं होती है, ऐसे में पुराना नंबर बंद होने पर दिक्कत हो सकती है। यह बिल्कुल जरुरी है कि नंबर चेंज करने के बाद बैंक रिकॉर्ड में नया नंबर अपेडट करना काफी जरुरी है।

बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

- सबसे पहले आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Net Banking में लॉगइन करें।

- अब Profile, Personal Details या Contact Information जैसे सेक्शन में जाएं।

- यहां मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन दिखाई दे सकता है।

- इधर नया नंबर दर्ज करने के बाद बैंक द्वारा मांगा गया वेरिफिकेशन पूरा करें।

- वहीं, कुछ बैंक्स पुराने नंबर, OTP, डेबिट कार्ड या अन्य डिटेल्स के जरिए वेरिफाई करते हैं।

Mobile Banking App से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

वैसे आज के समय में बैंक ने अपने मोबाइल एप में भी ग्राहक की प्रोफाइल और कॉन्ट्रैक्ट डिटेल चेंज करने की सुविधा देते हैं। एप में लॉगइन करने के बाद Profile, Settings या Personal Details सेक्शन चेक करें। यदि मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मौजूद है, तो नया नबंर एंटर कर सकते हैं और फिर बैंक के बताए गए इंस्ट्रक्शन के मुताबिक वेरिफिकेशन को पूरा किया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

Charles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मेंस एलीट वर्ग में 58 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया और खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु चैंपियन बनीं. दिल्ली की सड़कों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा और महिला वर्ग में अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया. Sun, 18 Oct 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest News : विपक्ष पर फायर हुए बृजभूषण !#delhiprotest #brijbhushansingh #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T11:43:12+00:00

Piyush Goyal Dhol Viral Video: ढोल की थाप पर थिरके पीयूष गोयल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T11:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers