Responsive Scrollable Menu

Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

बदलते मौसम में बारिश जरुर देखने को मिलती है। इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। कई बार इस मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय दिक्कत आती है। इन्हीं में से एक समस्या डिवाइस के कैमरे के लेंस के अंदर नमी का आ जाना है।

कभी-कभी बारिश में भीगने या ज्यादा नमी वाले वातावरण में रहने से कैमरे के लेंस पर धुंध छा जाती है। इसकी वजह से फोटो भी धुंधली आती हैं और कैमरे की क्वालिटी खराब हो सकती है। अगर आपको डिवाइस के कैमरे में भी नमी चली गई है, तो जान लें कि कैमरे में नमी आने पर सबसे पहले क्या करें?

कैमरे में नमी आने पर क्या करें?

यदि आपके फोन के कैमरे में धुंध नजर आ रही है, तो सबसे पहले डिवाइस को बारिश और पानी से दूर रखें। इसके अलावा, आपका फोन गीला है, तो उसको तुरंत ऑफ कर दें और चार्जिंग पर गलती से भी न लगाएं। सबसे पहले आप डिवाइस के बाहरी हिस्से को सुखा लें। फिर मुलायम कपड़े से इसे अच्छे से साफ कर लें। अब आप फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर कुछ देर के लिए छोड़ दें, जिससे नमी धीरे-धीरे बाहर निकल जाएगी।

अगर आपके फोन के कैमरे के अंदर नमी जा चुकी है, तो सिर्फ बाहरी लेंस को क्लीन करने से समस्या दूर होती है। ऐसी कंडीशन में फोन को सूखने के लिए कुछ समय दें। अक्सर देखा गया है कि फोन में पानी जाने पर अक्सर उसे चावल के डिब्बे में रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये सही तरीका नहीं है क्योंकि चावल के छोटे कण और धूल फोन को पोर्ट में फंस जाते हैं। इसकी जगह आप सिलिका जेल के पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको एकदम बेहतरीन रिजल्ट देगा।

ये गलती न करें

अगर आपके कैमरे में नमी आ जाए, तो मोबाइल को कभी भी हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप से सुखाने की गलती न करें। क्योंकि ज्यादा गर्मी के कारण डिवाइस के डिस्प्ले, बैटरी और दूसरे इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है। ध्यान रहे कि फोन को जोर से झटकें नहीं और लेंस को ओपन करके खुद साफ न करें।

Continue reading on the app

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

एपल (Apple) कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। हालिए बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एपस स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को फोन को पहली बार ऑन करते ही एक शानदार पर्सनल सरप्राइज मिलेगा।

क्या है एपल का खास सरप्राइज?

आपको बताते चलें कि, 23 अक्टूबर को जब iPhone Duo की आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरु होगी, इसको स्टोर पर खरीदने वाले कुछ ग्राहकों की इनिशियल सेटअप स्क्रीन उनके नाम के साथ कस्टमाइज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट सिस्टम को कस्टमाइज करने की एक खास तकनीक मौजूद होगी। वहीं, जब ग्राहक पहली बार अपना नया iPhone Duo चालू करेंगे, तो स्क्रीन पर उनके नाम के साथ ही एक सुंदर सा ग्रीटिंग, जैसे "हैलो मार्क" नजर आएगा।

किन ग्राहकों को मिलेगा ये खास एक्सपीरियंस

रिपोर्ट के अनुसार, यह मजेदार और पर्सनल फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ iPhone Duo के लिए ही होगा। इसके साथ ही, यह कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग शुरुआत में सिर्फ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं को ही सपोर्ट करेगा। लेकिन, एपल इस शानदार फीचर को तकनीकी रुप से कैसे लागू करेगा, इसकी सटीक जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का एलान किया है।

कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?

यदि आप iPhone Duo का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्तूबर, शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शुरु हो जाएगी। वहीं, एपल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री और ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली है।

आईफोन डूओ के फीचर्स

- असल में आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। इसकी अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन दी गई है, बल्कि बाहर 5.4 इंट की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

- यह फोन में ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। वहीं, इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।

- असल में यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर लैस है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

- आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।

- फोल्डेबल फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को बड़ा झटका, सिर्फ 1 रन बनाकर हुए क्लीन बोल्ड

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय कप्तान शुभमन गिल की रणजी ट्रॉफी में वापसी कुछ खास नहीं रही. छत्तीसगढ़ के खिलाफ वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया. Sun, 18 Oct 2026 12:14:18 +0530

  Videos
See all

हिजाबी टीचर ने तोड़ा दलित छात्रा का हाथ अब रावण किसके साथ? | Hijab | Teacher | Dalit Student #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T08:16:07+00:00

Jio IPO Latest News: जियो के IPO को लेकर देशभर में निवेशकों में जोश | Reliance | Mukesh Ambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T08:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers