Responsive Scrollable Menu

NZ vs SA का मुकाबला आज:जीतने वाली टीम टेबल टॉपर बनेगी; अफगानिस्तान के खिलाफ हारने से बचा था साउथ अफ्रीका

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है। ग्रुप-डी में दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी है। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को सुपर-8 में एंट्री करने के लिए आखिरी मैच जीतना ही होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ हारने से बचा साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया था। वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच डबल सुपर ओवर में गया, जहां केशव महाराज ने आखिरी गेंद पर 5 रन डिफेंड किए और अपनी टीम को करीबी जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मुकाबले आसानी से जीत लिए। टीम ने अफगानिस्तान को पहला मैच 13 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हराया। फिर यूएई के खिलाफ 174 रन का टारगेट 16वें ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही चेज कर लिया। हेड टु हेड में साउथ अफ्रीका आगे साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में 18 बार आमने-सामने आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने 11 और न्यूजीलैंड ने 7 में जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुईं, हर बार कीवी टीम को ही हार का सामना करना पड़ा। दोनों 2014 में आखिरी बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं। रायन रिकेल्टन बेस्ट बैटर रहे इस वर्ल्ड कप में रायन रिकेल्टन ने साउथ अफ्रीका से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 191.83 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी भी शामिल है। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.12 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए। इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। टिम साइफर्ट धमाकेदार फॉर्म में टूर्नामेंट में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। उन्होंने 2 मैचों में 183.83 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 42 गेंद पर 65 रन बनाए और यूएई के खिलाफ 42 गेंद पर 89 रन की नाबाद पारी खेली। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 मैचों में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। हालांकि, वे महंगे साबित हुए, उन्होंने 9.37 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री बड़ी है। यहां 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 3 बार सफलता मिली है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। अगर ओस आती है तो चेज करने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है। वेदर कंडीशन अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना कम है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। कहां देख सकते हैं मैच? मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Continue reading on the app

मधुबाला की मुस्कान के पीछे छिपा था दर्द, फिल्म के सेट पर हुई खून की उल्टियां, एक्टिंग के लिए दांव पर लगाई जान

हिंदी सिनेमा की 'वीनस' मधुबाला की जादुई मुस्कान के पीछे एक गहरा दर्द छिपा था. उन्होंने डॉक्टरों की पाबंदी के बावजूद अभिनय करना जारी रखा. फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की कठिन शूटिंग ने उनकी सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, जहां उन्हें खून की उल्टियां तक हुईं. वे अंतिम सालों में पूरी तरह अकेली और पीड़ा में रहीं. उन्होंने डॉक्टरों की मनाही के बावजूद विवाह किया, लेकिन उनका जीवन दवाइयों और ऑक्सीजन सिलेंडर तक सिमट गया. आखिरकार, 1969 में सिर्फ 36 साल की आयु में इस महान अभिनेत्री का निधन हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

Windows 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने Baseline Security Mode फीचर लॉन्च किया, खतरनाक अनसाइन सॉफ्टवेयर और ड्राइवर्स होंगे ऑटोमैटिक ब्लॉक

Microsoft ने Windows 11 यूजर्स के लिए सुरक्षा की एक नई परत जोड़ दी है। कंपनी ने हाल ही में Windows Baseline Security Mode नाम का एक अहम फीचर रोल आउट किया है, जो खतरनाक सॉफ्टवेयर को सिस्टम में घुसने से पहले ही रोक देगा। यह फीचर खासतौर पर उन अनसाइन्ड एप्लीकेशंस, सर्विसेस और ड्राइवर्स … Sat, 14 Feb 2026 09:20:49 GMT

  Videos
See all

Viral Video: गाय से टकराया बाइक सवार, ट्रक ने नीचे कुचला #viral #aajtak #latestnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:11:35+00:00

Nupur Sharma: 'बेटियां शिक्षित ही नहीं, सशक्त भी बनें' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:10:00+00:00

Bangladesh Election 2026 Results LIVE Updates: चुनाव होते ही बांग्लादेश से गायब मोहम्मद यूनुस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:13:09+00:00

'Rahul Gandhi की बयानबाजी हमेशा देश के विरोध में होती है' बोले Union Minister Ramdas Athawale #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:14:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers