Responsive Scrollable Menu

भोपाल सेंट्रल जेल से AIIMS पहुंचा JMB का कथित आतंकी तलहा तालुकदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉक्टरों ने किया रेफर

भोपाल में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से कथित तौर पर जुड़े आरोपी तलहा तालुकदार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया है। दरअसल जेल में परेशानी होने पर उसे पहले लालघाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जांच में शरीर में खून की कमी मिलने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज पुलिस की कड़ी निगरानी में चल रहा है।

दरअसल तलहा तालुकदार JMB से कथित संबंधों के मामले में जेल में बंद है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे उत्तर प्रदेश के देवबंद से गिरफ्तार किया था। उस पर फर्जी पहचान पत्र बनवाने और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की है और विशेष अदालत में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

आरोपी की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

वहीं तलहा तालुकदार को AIIMS भोपाल में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसकी निगरानी के लिए जिला पुलिस बल के साथ विशेष बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में उसका इलाज चल रहा है ताकि अस्पताल में रहने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। एडिशनल डीसीपी ऑफिसर-2 अनिल शर्मा ने बताया कि तलहा तालुकदार को भोपाल सेंट्रल जेल से इलाज के लिए AIIMS लाया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस और विशेष बल को तैनात किया गया है। फिलहाल डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का इलाज कर रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान उसके शरीर में खून की कमी पाई गई थी जिसके बाद उसे AIIMS रेफर किया गया।

जानिए NIA की चार्जशीट तक कैसे पहुंचा मामला?

दरअसल तलहा तालुकदार फारूक मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे उत्तर प्रदेश के देवबंद से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह वहां दारुल उलूम में छात्र के रूप में रह रहा था। जांच एजेंसियों ने उस पर फर्जी पहचान पत्र बनवाने और कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। ये आरोप जांच और कानूनी कार्रवाई का हिस्सा हैं। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की। एजेंसी ने भोपाल की विशेष अदालत में तलहा तालुकदार के साथ JMB से कथित रूप से जुड़े हामिदुल्ला और शहादत हुसैन के खिलाफ भी चार्जशीट और पूरक चालान पेश किया था।

Continue reading on the app

NSUI कार्यकर्ताओं को पीटा! पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना, FIR की मांग

एनएसयूएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी एनएसयूआई के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में यहीं धरने पर बैठेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए. Thu, 15 Oct 2026 23:34:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: सऊदी में हूतियों ने मचा दिया गदर? | Saudi Arabia News | Houthi Rebels #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T00:45:07+00:00

Aar Paar With Rubika Liyaquat: India Bloc Protest Against Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T00:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers