Air India पर 1 करोड़ का जुर्माना, बिना सेफ्टी सर्टिफिकेट के उड़ाईं 8 उड़ानें, DGCA ने कहा- ऐसे भरोसा कम होता है
Air India Fined: DGCA ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन ने बिना जरूरी एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) के एक विमान को 8 बार उड़ाया, जो सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
किशोर कुमार-लता मंगेशकर का गाना किया रीक्रिएट, अभिजीत का वेलेंटाइन वीक पर रोमांटिक सर्प्राइज
वेलेंटाइन वीक के मौके पर मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तोहफा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर 1978 की फिल्म 'घर' का सदाबहार गाना 'आपकी आंखों में कुछ' गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. अभिजीत ने इस गाने को बिल्कुल अनप्लग्ड स्टाइल में गाया है, जो कानों को बहुत सुकून देता है. उन्होंने कैप्शन में रोमांटिक अंदाज में गाने के बोल लिखे और सभी को वेलेंटाइन डे की बधाई दी. आपको बता दें कि यह गाना असल में किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था, जिसे गुलजार साहब ने लिखा और आर.डी. बर्मन ने संगीत दिया था. 90 के दशक में शाहरुख खान की आवाज कहे जाने वाले अभिजीत के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. पुराने गाने की ये नई झलक इस रोमांटिक हफ्ते को और भी यादगार बना रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
News18



















