Responsive Scrollable Menu

चेतन शर्मा बोले- गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाएं BCCI:गेंदबाजों को इतना मत मारो कि वे दोबारा मैदान पर न आना चाहें

BCCI के पूर्व चीफ सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने BCCI से गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ चेतन ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ गेंद और बल्ले के बीच संतुलन जरूरी चेतन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऐसी पिचें होनी चाहिए, जिन पर गेंदबाज अटैकिंग बल्लेबाजों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की मददगार पिचों की तरह इंटरनेशल में भी ऐसी पिचें तैयार करने पर जोर दिया। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में 98 छक्के और 104 चौके लगे टी-20 के साथ रेड-बॉल क्रिकेट पर भी जोर चेतन शर्मा ने जमीनी स्तर पर टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए रेड-बॉल क्रिकेट को जरूरी बताया। उन्होंने कहा- ‘मैं पुराने विचारों वाला व्यक्ति हूं। मेरा मानना है कि रेड-बॉल क्रिकेट सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ चेतन के मुताबिक, खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट के मौके भी मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात ऐसे कई कोचों से हुई है, जो इस फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को जो भी मौके मिल रहे हैं, उन्हें खेलना चाहिए। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर:फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें, कैरेबियाई पेसर की खेल भावना पर सवाल उठाए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’ गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'डेयर तो कुछ भी हो सकता है', पत्नी को डॉग के कटोरे से पानी पिलाने पर घिरे सौरव जोशी, अब विवाद पर दी सफाई

यूट्यूबर सौरव जोशी सोशल मीडिया पर अपने एक व्लॉग को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. उनकी पत्नी अवंतिका भट्टा ने 'ट्रुथ एंड डेयर' गेम के दौरान पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पी लिया था, जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया. अब इस मामले पर सौरव ने साफ दी है कि टास्क से पहले बर्तन को अच्छी तरह धोया गया था. ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सौरव ने दो-टूक अंदाज में कहा कि डेयर तो कुछ भी हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. Thu, 15 Oct 2026 22:54:26 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन बिगड़ेगा मौसम! | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T20:00:20+00:00

Railway Ticket Booking : अब ट्रेन टिकट बुक करना होगा आसान! | IRCTC | TrainTicket | Railway Rules | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T20:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers