Responsive Scrollable Menu

IND vs WI : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव तय, जानिए पांचवें टी20 से कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचावां टी20 मैच 17 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, वहीं इस मुकाबले का टॉस 6.30 बजे होगा. इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस के लिए इस समय मैदान पर आएंगे. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम से एक खिलाड़ी बाहर होगा तो वहीं दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलेगा. तो आइए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में पांचवें टी20 मैच के लिए होने वाले बदलाव के बारे में जानते हैं.

ये खिलाड़ी हो सकता है प्लेइंग-11 से बाहर 

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हो सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में भारत के बाएं हाथ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाहर हो सकते हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से उनका पत्ता कट सकता है. अर्शदीप को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में चोट लगी थी. चोटिल होने के बाद वो दर्द के चलते मैदान छोड़कर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. 

अर्शदीप सिंह की चोट पर संजू सैमसन ने कहा था कि, उनकी चोट का आंकलन हो रहा है. अर्शदीप की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही उनकी चोट के बारे में कुछ भी साफ तौर पर बताया जा सकता है. लेकिन टीम इंडिया को आने वाले समय में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जो 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा. इस सीरीज में अर्शदीप टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी होंगे. ऐसे में उनको पांचवें टी20 मुकाबले से एतिहात के तौर पर भी आराम दिया जा सकता है.

इस खिलाड़ी को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका 

अर्शदीप सिंह की जगह पर भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज को जोड़ा जा सकता है, क्योंकि यहां की स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. कुलदीप यादव अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के परेशानी में डाल सकते हैं. 

कैसे लगी अर्शदीप सिंह को चोट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत की पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह को चोट लगी थी. उनको बल्लेबाजी करने के दौरान वेस्टइंडीज के पेसर शमार जोसेफ की बॉल सोल्डर पर लगी और वो चोटिल हो गए. जोसेफ ने उनको तेज बाउंडर डाला जिस पर वो शॉट खेलने गए और बॉल उनकी कांधे पर लगी. इसके बाद वो दर्द में नजर आए और आखिर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें डगआउट बुला लिया. 

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : '15 साल की उम्र में...' वैभव सूर्यवंशी की पूर्व सिलेक्टर ने की सचिन और विराट से तुलना, कहा- 'वो देश की धरोहर है'.

Continue reading on the app

'पुलिस अपने ही मामले में जज कैसे हो सकती है', प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या बहस हुई?

दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. वकीलों ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई, महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के अधिकार का मुद्दा उठाया.

Continue reading on the app

  Sports

‘ठुक जाओगे आप’… वैभव सूर्यवंशी को किसे और क्यों बोलना पड़ा ऐसा?- VIDEO

वैभव सूर्यवंशी को भले ही इस वक्त टीम इंडिया में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है लेकिन वो अभी भी फैंस और पैपराजी के बीच लोकप्रिय हैं. Fri, 16 Oct 2026 00:14:25 +0530

  Videos
See all

Parents seek justice after a school roof collapsed in Pakistan, killing at least 34 people #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T19:00:24+00:00

Anjana Om Kashyap: राजस्थान के बदहाल स्कूलों पर क्या बोले CM Bhajanlal Sharma? | #BhajanlalSharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers