Responsive Scrollable Menu

Reliance Jio's IPO press conference : IPO कॉन्फ्रेंस में Isha Ambani ने क्या कहा? |

IPO कॉन्फ्रेंस में ईशा अंबानी ने कहा: "1977 में मेरे दादा धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस को पब्लिक किया। लगभग 50 साल और 29% वार्षिक रिटर्न के बाद, रिलायंस आज भी वही वादा है जो उन्होंने किया था: हर भारतीय भारत की तरक्की में हिस्सेदार बने। आकाश, अनंत और मैं इस भरोसे को आगे ले जा रहे हैं। ग्रोथ इज़ लाइफ़।" आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

जेलेंस्की बोले- रूस की तेल रिफाइनरियों पर फिर हमले करेंगे:ट्रम्प की बात नहीं मानेंगे, अमेरिका का पुतिन से डीजल खरीदने का फैसला गलत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर फिर हमले करने का ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हमले रोकने की अपील मानने से इनकार कर दिया। जेलेंस्की ने अमेरिका के रूस से डीजल खरीदने के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए पैसा मिलेगा। उन्होंने ने गुरुवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “अब बहुत हो चुका।” उन्होंने यह नहीं बताया कि रूसी रिफाइनरियों पर हमले कब शुरू होंगे। ट्रम्प की अपील पर यूक्रेन ने रोके थे हमले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 11 अक्टूबर को रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का ऐलान किया था। उन्होंने दोनों देशों से ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की थी। यूक्रेन ने इस अपील के बाद रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोक दिए थे। हालांकि, यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने उसके बिजलीघरों और बिजली सप्लाई करने वाले दूसरे ठिकानों पर हमले जारी रखे। वहीं रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दावा किया था कि यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरियों पर हमले कभी बंद ही नहीं किए थे। यूक्रेन का कहना है कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति की अपील का पालन किया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तेल ठिकानों पर यूक्रेन के हमलों को ट्रम्प के लिए सीधी चुनौती बताया था। अमेरिका ने रूस से डीजल खरीदने का समझौता किया ट्रम्प ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ आने वाले महीनों में लाखों टन डीजल खरीदने का समझौता करने का ऐलान किया था। इसके बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने रूस से डीजल निर्यात पर लगी पाबंदियां हटा दीं। ये प्रतिबंध 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद लगाए गए थे, ताकि पुतिन को युद्ध के लिए मिलने वाला पैसा कम किया जा सके। जेलेंस्की ने इस समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ यूक्रेन के लोग युद्ध में जान गंवा रहे हैं, दूसरी तरफ अमेरिका रूस के साथ ऊर्जा कारोबार कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस को तेल और डीजल बेचकर मिलने वाला पैसा युद्ध जारी रखने में मदद करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच ऊर्जा कारोबार बढ़ रहा है, जबकि यूक्रेन के लोग लड़ रहे हैं, जान गंवा रहे हैं और अपने देश को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के मिसाइल हमलों की जानकारी नहीं मिलने का आरोप जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को हाल के दिनों में रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बारे में पहले जैसी खुफिया जानकारी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाया था। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमलों के बाद करीब 6 लाख लोग बिजली से वंचित हो गए थे। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्होंने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया। अमेरिका के स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के सैन्य इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाए जाने की खबरें भी सामने आईं। स्टारलिंक की मदद से यूक्रेनी सेना युद्ध के मैदान में कम्युनिकेशन बनाए रखती है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि चलते हुए उपकरणों के लिए स्टारशील्ड की कनेक्टिविटी बहाल हुई है या नहीं। स्टारशील्ड, स्टारलिंक का सैन्य इस्तेमाल वाला सिस्टम है, जिसका खर्च अमेरिकी रक्षा मंत्रालय उठाता है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करना कम नहीं किया गया है। उन्होंने ऐसी मदद रोकने की धमकी देने से भी इनकार किया। जेलेंस्की बोले- अमेरिका जैसा मजबूत साथी खो रहे जेलेंस्की ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ट्रम्प के फैसलों से धोखा महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपने देश को बचाने के लिए अमेरिका और ट्रम्प पर भरोसा है, लेकिन हाल के फैसले दोनों देशों के बीच साझेदारी के अनुरूप नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अमेरिका जैसे मजबूत साझेदार को खो रहा है। उन्होंने ट्रम्प के पुतिन के साथ समझौते करने और तानाशाहों की तारीफ करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पुतिन को “असली बुराई” बताते हुए कहा, “ट्रम्प उनसे दोस्ती कैसे कर सकते हैं? मुझे लगता है कि यह एक गलती है।” यूरोपीय नेताओं ने रूस की रिफाइनरियों पर हमले का समर्थन किया ब्रसेल्स में यूरोपीय नेताओं ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले फिर शुरू करने के जेलेंस्की के फैसले का ज्यादातर समर्थन किया। एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिहाल ने कहा कि रूस की रिफाइनरियों और उसकी ऊर्जा बेचने की क्षमता को जितना जल्दी नुकसान पहुंचे, उतना बेहतर है, क्योंकि रूस तेल बेचकर युद्ध के लिए पैसा जुटाता है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने अमेरिका-रूस डीजल समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि इससे दुनिया के बाजार में कीमतें कम होने की संभावना नहीं है, लेकिन पुतिन को युद्ध के लिए पैसा जरूर मिलेगा। उन्होंने इसे ट्रम्प का गलत फैसला बताया। हालांकि, बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि वह किसी भी तेल रिफाइनरी पर हमले का समर्थन नहीं करते। रूस की रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद आग लगी गुरुवार तड़के यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के रियाजान इलाके में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इसके बाद वहां आग लग गई। यह इलाका मॉस्को से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। रियाजान के गवर्नर पावेल माल्कोव और रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले के बाद आग लगने की जानकारी दी। एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि यूक्रेन ने रिफाइनरी को निशाना बनाया था। हालांकि, आग से हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यह हमला जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें उन्होंने रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले फिर शुरू करने की बात कही थी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मस्क ने यूक्रेन में स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड घटाई:रूस के खिलाफ सेना के ऑपरेशन पर असर; यही सर्विस भारत में शुरू करना चाहते हैं मस्क अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड पर लिमिट लगा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार सेरही बेस्क्रेस्टनोव ने बुधवार को बताया कि इस फैसले से रूस के खिलाफ लड़ रही यूक्रेनी सेना के कई ऑपरेशन पर असर पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन दिल्ली के युवा बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उन्होंने 199 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन आखिरी समय में उनकी गिल्लियां बिखर गईं। इस तरह उनका बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सपना अधूरा रह गया।

रविवार को दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले का दूसरा चरण खेला जा रहा था। पालम स्थित एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर प्रियांश आर्य ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 220 गेंदों में 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने करीब 90.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर दिखाया कि वह केवल छोटे प्रारूप के आक्रामक बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि लंबे प्रारूप में भी बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

दिल्ली की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान बिना खाता खोले आउट हो गए। शुरुआती झटके के बावजूद प्रियांश ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को समझते हुए तेजी से रन बनाए और अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक पूरा किया। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी और आक्रामक हो गई। देखते ही देखते वह 150 और फिर 180 रन के आंकड़े तक पहुंच गए। ऐसा लग रहा था कि वह पहले ही दिन दोहरा शतक पूरा कर लेंगे।

लेकिन पारी के अंतिम सत्र में कहानी बदल गई। 199 रन पर बल्लेबाजी कर रहे प्रियांश ने पार्ट टाइम गेंदबाज मनन हींगराजिया की गेंद पर 1 रन लेने की कोशिश की। वह गेंद की दिशा को सही तरीके से समझ नहीं पाए और गेंद सीधे विकेटों पर जा लगी। इस तरह वह अपने दोहरे शतक से केवल 1 रन दूर रह गए। उस समय दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 376 रन था। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह विकेट गिरने के बावजूद दिल्ली की स्थिति मजबूत बनी रही।

प्रियांश की इस पारी के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और शतक पूरा किया। दोनों के योगदान से दिल्ली ने दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट पर 381 रन बना लिए। टीम अब मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

बता दें कि प्रियांश आर्य ने पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी चर्चा बटोरी है। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद वह सुर्खियों में आए थे। इसके बाद आईपीएल की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 39 गेंदों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

गौरतलब है कि प्रियांश की 199 रन की पारी उनके फर्स्ट क्लास करियर का केवल तीसरा मुकाबला खेलते हुए आई है। वह पिछले सप्ताह बंगाल के खिलाफ दिल्ली के पहले मैच में नहीं खेले थे। 200 रन से चूकने का दर्द जरूर उनके साथ रहेगा, लेकिन इस पारी ने लाल गेंद के क्रिकेट में उनकी क्षमता को साबित किया है। भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे बल्लेबाज भी टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक से 1 रन दूर रह चुके हैं। अब दिल्ली को उम्मीद होगी कि प्रियांश आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह रन बनाकर टीम को रणजी ट्रॉफी में आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Sun, 18 Oct 2026 20:27:00 +0530

  Videos
See all

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 123 | CJP | PM Modi | Abhijeet #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:16:26+00:00

Tiger Shroff पर हमले के बाद Anil Pandit Bishnoi का Audio Viral | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers