Responsive Scrollable Menu

कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

India vs West Indies 5th T20 : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली है. इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हार मिली है. इस हार के साथ भारतीय टीम सीरीज जीतने से चुक गई. लेकिन अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास मौका होगा कि, वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ले. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.

दो-दो की बराबरी पर है भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. इस सीरीज के अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब तक दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस समय सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवें मैच फैसला होगा कि इस सीरीज को कौन जीतेगा, जो खिलाड़ी इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला जीतेगा उसके नाम ये सीरीज हो जाएगी. 

कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचावां टी20 मुकाबला शानिवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे शुरू होगी वहीं इस मुकाबले का टॉस 6.30 बजे होगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में फैंस को दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने के लिए मिलेगा.

कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का पाचंवां मैच 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पांचवा टी20 मैच आपको लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी फैंस लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. इसके अलावा फ्री डिश टीवी पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण होगा, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां मैच फैंस देख पाएंगे. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. वहीं जियोहॉस्टर की बेवसाइट पर भी इस मैच का आनंद आप उठा सकते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड

भारत -  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज -  शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे.

ये भी पढ़ें : 'ये हमारे लिए यादगार है...' PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा?

Continue reading on the app

'गाली-गलौज पहले गाने से ही शुरू हो गई थी', बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने फिर दी सफाई, बताया पूरा सच

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने साल 2025 में बेंगलुरु के एक कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस बार सिंगर ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कर्नाटक के एक दंपत्ति के वीडियो का जिक्र करते हुए कॉन्सर्ट में खुद को पड़ी गालियों और पूरे घटनाक्रम की असल सच्चाई बयां की है. उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब आगामी कॉन्सर्ट को लेकर उनके खिलाफ विरोध के सुर फिर से तेज होने लगे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 133 रन और… वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर स्मृति मंधाना, रचेंगी वो इतिहास जो पुरुष क्रिकेट में भी नहीं हुआ

Smriti Mandhana: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भारत की नई कप्तान स्मृति मंधाना का एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें 133 रनों की जरूरत है. Fri, 16 Oct 2026 09:07:28 +0530

  Videos
See all

Muskan को मिली फांसी की सजा पर Raja Raghuvanshi की मां ने मांगी मौत की सजा | Sonam | Sahil Muskan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:09:07+00:00

Delhi Police detained NSUI Protest: NSUI का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:08:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers