भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत नवंबर में
भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत नवंबर में
Dhanbad Bulldozer Action: Encroachment पर निगम का शिकंजा, हटाया गया फूटपाथ से अतिक्रमण
Dhanbad Bulldozer Action: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया में नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बकरीहाट मेन रोड से चार नंबर मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. इस दौरान निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया. वहीं, झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा.
100 से 150 दुकानदारों पर लगा जुर्माना
इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. नगर निगम ने करीब 100 से 150 दुकानदारों से जुर्माना वसूला. साथ ही सरकारी जमीन और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाने की कोशिश की गई.
त्योहारों से पहले जाम से मिलेगी राहत
प्रशासन के मुताबिक, झरिया बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता था. फुटपाथ की दुकानें सड़क तक पहुंच गई थीं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती थी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया. नगर निगम ने साफ किया है कि त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. दोबारा कब्जा करने वालों पर और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








