Responsive Scrollable Menu

फैंस हो जाएं तैयार! कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और दर्द से भरी कहानी लेकर बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। इस बार वह पहली बार श्रीलीला के साथ जोड़ी बनाते नजर आएंगे। लंबे समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी फिल्म

अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह रोमांटिक फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को पिछले करीब एक साल से ‘आशिकी 3’ के नाम से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं रखा है। इसी महीने प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।

इसे भी पढ़ें: Karisma Kapoor की छोटी ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान? Koffee With Karan 9 में एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा

पहली बार साथ नजर आएंगे कार्तिक और श्रीलीला

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार इसके निर्माता हैं। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। पिछले साल फिल्म से कार्तिक आर्यन का एक छोटा वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका लुक देखने को मिला था। इसके बाद 2025 में कार्तिक और श्रीलीला का पहला लुक भी जारी किया गया था। दोनों के लुक को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 में अकेले नहीं आ रहे Salman Khan! 90 के दशक की ये हसीना देगी साथ

‘नागजिला’ को लेकर भी आया अपडेट

कार्तिक आर्यन की इस रोमांटिक फिल्म से पहले उनकी एक और फिल्म ‘नागजिला’ रिलीज होगी। यह फिल्म पहले इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ‘नागजिला’ 12 फरवरी 2027 को रिलीज हो सकती है। यानी कार्तिक आर्यन की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में करीब दो महीने के अंदर बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती हैं।

Continue reading on the app

308 पहियों वाला 'महाबली' जिस प्लांट की ओर बढ़ रहा, वहां गन्ने से बनेगा प्लास्टिक; देश में पहली बार होगा ऐसा

308 पहियों वाला विशाल वाहन 164 टन से ज्यादा वजनी रिएक्टर लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा है. यहां बलरामपुर चीनी मिल्स गन्ने और चीनी से मिलने वाले कच्चे माल से PLA बनाने का प्लांट तैयार कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. Thu, 15 Oct 2026 22:54:26 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन बिगड़ेगा मौसम! | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T20:00:20+00:00

Railway Ticket Booking : अब ट्रेन टिकट बुक करना होगा आसान! | IRCTC | TrainTicket | Railway Rules | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T20:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers