Responsive Scrollable Menu

विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2026: 1846 में इस दिन शुरू हुआ था चिकित्सा का नया युग, जानें इस वर्ष की थीम

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिकित्सा के क्षेत्र में एनेस्थीसिया और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट जैसे शब्द अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट न होते और सर्जरी एवं ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल न किया जाता, तो क्या होता? या फिर, उस दौर के बारे में कल्पना कीजिए जब ऐसी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद ही नहीं थीं। तब किसी मरीज का ऑपरेशन कैसे होता होगा? जरा उस पीड़ा, उस असहनीय दर्द की कल्पना कीजिए, जो लोगों को बिना एनेस्थीसिया के की गई सर्जरी के दौरान सहना पड़ता रहा होगा।

मेडिकल के क्षेत्र में पहली बार सफल और सार्वजनिक ईथर एनेस्थीसिया का इस्तेमाल 16 अक्टूबर 1846 को अमेरिका के बोस्टन स्थित मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में डॉ. विलियम टी.जी. मॉर्टन द्वारा किया गया था। इस ऐतिहासिक घटना ने सर्जरी को एक दर्दनाक प्रक्रिया से बदलकर दर्द रहित प्रक्रिया बना दिया, जिसकी याद में प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया जाता है।

सर्जरी के क्षेत्र में एनेस्थीसिया के सफल प्रयोग से एक नया युग प्रारंभ हो गया। इस ऐतिहासिक खोज के बाद ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया के इस्तेमाल से मरीज बिना उस असहनीय दर्द के सर्जरी करवा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भी लगभग 5 अरब लोगों की सुरक्षित एनेस्थीसिया प्रक्रियाओं तक पहुंच नहीं है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस मुख्य रूप से चिकित्सा और सर्जरी के क्षेत्र में एनेस्थीसिया के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियनों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान का सम्मान करने के लिए भी है, जो सर्जरी के दौरान मरीजों की सुरक्षा, देखभाल और आराम सुनिश्चित करते हैं।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका, आधुनिक चिकित्सा, सर्जरी और दर्द प्रबंधन में एनेस्थीसिया के अत्यंत महत्व को उजागर करने के लिए देश और दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, सुरक्षित एनेस्थीसिया प्रोटोकॉल और एनेस्थीसिया के विभिन्न प्रकारों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाते हैं।

विश्व फेडरेशन ऑफ सोसाइटीज ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (डब्ल्यूएफएसए) के अनुसार, इस वर्ष विश्व एनेस्थीसिया दिवस की थीम सर्जरी से पहले, सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद है, जो मरीज की पूरी देखभाल यात्रा में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका को दर्शाती है। वहीं, पिछले वर्ष विश्व एनेस्थीसिया दिवस का थीम स्वास्थ्य आपात स्थितियों में एनेस्थीसियोलॉजी था।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पुरोला में ₹217 करोड़ की विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात, बर्नीगाड़ में जनसेवा शिविर में लिया भाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इनमें 30 कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन एवं परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने तथा बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत करने की भी घोषणा की. उन्होंने पूर्व में घोषित डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल एवं सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 194 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इनमें लोक निर्माण विभाग पुरोला के अंतर्गत 6 करोड़ रुपये की लागत के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अंतर्गत 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के 4 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) खंड पुरोला के अंतर्गत 176 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 18 कार्य तथा सिंचाई खंड पुरोला के अंतर्गत 5 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत के 3 कार्य शामिल हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इनमें लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अंतर्गत 97 लाख रुपये की लागत का एक कार्य, समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत के 3 कार्य, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 1 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत का एक कार्य तथा पीएमजीएसवाई खंड पुरोला के अंतर्गत 18 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत के 3 कार्य शामिल हैं. इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क संपर्क, सिंचाई, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने जनसेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए तथा विभागीय अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आमजन को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार बर्नीगाड़ पहुंचकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के उत्साह और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है. सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है, ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है, उनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. सड़क संपर्क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे. महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है तथा इसके स्थायी भवन एवं परिसर के निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क संपर्क, पर्यटन, शिक्षा एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, युवाओं, सैनिकों और मातृशक्ति के सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत मिली है, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3 लाख 10 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं सिलाई-बुनाई, हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं. राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना तथा सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी पहलों के माध्यम से मातृशक्ति को सशक्त बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वतंत्र भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना है. प्रदेश में सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किए गए हैं. अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है. पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार की सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बर्नीगाड़ आगमन पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राजकीय महाविद्यालय के शुभारंभ और विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व विधायक मालचंद, नारायण सिंह चौहान, नवीन ठाकुर, सत्येंद्र राणा, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, मती किरण रावत, जगमोहन चंद, अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, मती ममता पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, प्राचार्य पंकज पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 5th T20I: संजू सैमसन की फॉर्म पर बोले Abhishek Nayar, बेंगलुरु में बड़ी पारी की उम्मीद

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही सीरीज का पांचवां और आखिरी T20I मैच होने जा रहा है। दोनों टीमें 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, और दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि चौथे T20I में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 247 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत केवल 223 रन ही बना सका और 24 रनों से मैच हार गया।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur का अनुभव युवाओं के लिए अहम, कप्तान Smriti Mandhana ने बताया

खास बात यह रही कि चौथे T20I में भारत की ओर से सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए। उनके प्रदर्शन पर बात करते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर ने सैमसन के खेल की तारीफ की और उम्मीद जताई कि वह बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अभिषेक नायर ने जियोस्टार से कहा कि शुरुआत में यह एक रणनीतिक फैसला था, जो काफी अच्छा रहा, जिसमें संजू सैमसन ने स्ट्राइक ली। इसके बाद, जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वह काफी कंट्रोल के साथ खेल रहे थे। उनका बेस अच्छा था, सिर स्थिर था, और ऐसा लग रहा था कि खतरनाक संजू अपनी लय में आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

नायर ने कहा कि दुर्भाग्य से, वह आउट हो गए, लेकिन वह इस आत्मविश्वास को बेंगलुरु लेकर जाएंगे। मुझे लगता है कि जब भारतीय टीम बेंगलुरु में बल्लेबाजी करने उतरेगी, तो वह काफी बेहतर स्थिति में होगी, क्योंकि कई बल्लेबाज फॉर्म में हैं। अब बस बात यह है कि वे सब मिलकर कैसा प्रदर्शन करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि T20I सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, और दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी। आने वाला मैच बहुत अहम है, क्योंकि इसमें जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी ताकि वे इस मुकाबले को जीत सकें और सीरीज भी अपने नाम कर सकें।

Sat, 17 Oct 2026 11:34:00 +0530

  Videos
See all

Asim Arun Pankaj Chaudhray on UP Mega Survey: News18 UP Mega सर्वे पर मंत्री असीम अरूण EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T06:15:12+00:00

Thwaites Glacier Melting: दुनिया पर आने वाली है कयामत? कोलकाता-न्यूयॉर्क तक डूबने का खतरा! Doomsday #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:51:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers