Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट ने एआर रहमान से कहा-:पोन्नियिन सेलवन 2 के गीत में डागरवाणी परंपरा को दें उचित श्रेय, 20 फरवरी को अगली सुनवाई तय

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संगीतकार ए. आर. रहमान और फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2(PS-2) के निर्माताओं से कहा कि वे फिल्म के गीत ‘वीरा राजा वीरा’ में डागरवाणी परंपरा के योगदान का उचित उल्लेख करें। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की पीठ यह सुनवाई ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर की याचिका पर कर रही थी। डागर ने सितंबर 2025 में आए दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि शिव स्तुति की रचना के लेखक जूनियर डागर ब्रदर्स थे, इसका प्रथम दृष्टया कोई प्रमाण नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “पहली प्रस्तुति का मतलब यह नहीं कि वही रचना के लेखक हैं। सवाल यह है कि क्या यह रचना आपकी मौलिक है या डागर परंपरा से ली गई है?” डागर की ओर से कहा गया कि वे राग की मौलिकता नहीं, बल्कि विशेष रचना (कंपोजिशन) पर अधिकार जता रहे हैं, जिसे उनके पिता और चाचा ने तैयार किया था। इस पर पीठ ने कहा कि डागरवाणी परंपरा का शास्त्रीय संगीत में बड़ा योगदान रहा है और उसका सम्मान होना चाहिए। कोर्ट ने रहमान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी से कहा, “यदि घरानों का योगदान न होता तो आधुनिक गायक कैसे आगे बढ़ते? कम से कम परंपरा का उल्लेख तो होना चाहिए।” सिंघवी ने जवाब में कहा कि पहले की प्रस्तुतियों पर कोई आपत्ति नहीं उठी थी, लेकिन इस बार आपत्ति की गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को तय की है।

Continue reading on the app

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI से दो हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट, मुख्य न्यायाधीश करेंगे निगरानी

नई दिल्ली: मणिपुर में पिछले साल भड़की जातीय हिंसा से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई को दो सप्ताह के भीतर जांच की मौजूदा स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही, यह भी …

Continue reading on the app

  Sports

BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड... छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

BWF Para World Championship: वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में प्रमोद भगत ने इतिहास रच दिया है. भारत के इस पैरा शटलर ने इंडोनेशिया के मोहम्मद अल इमरान को सीधे गेम में हराकर पुरुषों के एसएल3 कैटेगरी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय पैरा शटलर का यह छठा वर्ल्ड टाइटल है. Sun, 15 Feb 2026 01:51:55 +0530

  Videos
See all

Shankaracharya Eligibility Controversy: 'कोई भी नहीं बन सकता शंकराचार्य', संतों का बड़ा ऐलान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:00:49+00:00

5 लोगों की मौत से सनसनी | #upnews #viralnews #viralvideo #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:30:22+00:00

Anand Dubey ने Trade Deal में कमी निकाली? INDIA-US Trade Deal | PM Modi | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:30:14+00:00

वीडियो बना रहे युवक को SO ने सरेआम जड़े थप्पड़ | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T22:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers