Responsive Scrollable Menu

बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद

Begusarai News : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सितंबर 2026 में जिले में मादक पदार्थों से जुड़े 21 मामले दर्ज किए गए, जबकि 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान 7 किलो 375 ग्राम गांजा, 1 किलो 28 [...]

Continue reading on the app

Karisma Kapoor की छोटी ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान? Koffee With Karan 9 में एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 के साथ लौट आए हैं। शो का पहला एपिसोड 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान कई सीजन बाद नजर आए। इसी एपिसोड के बीच में करिश्मा कपूर भी शो का हिस्सा बनीं। बातचीत के दौरान करिश्मा ने सलमान से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताया, जब एक गाने की शूटिंग के दौरान सलमान ने उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई थी।

करिश्मा की ड्रेस देखकर सलमान ने रोक दी थी शूटिंग?

कॉफी विद करण 9 में करिश्मा कपूर ने फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे के गाने प्यार दिलों का मेला है की शूटिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया। करिश्मा ने बताया कि गाने की शूटिंग के लिए उन्होंने छोटी स्कर्ट और टॉप पहना था। सलमान खान को उनका ड्रेस देखने के बाद परेशानी हुई और उन्होंने गाने की शूटिंग करने से मना कर दिया।

मामला बढ़ने पर करिश्मा को डायरेक्टर डेविड धवन के पास जाकर सलमान की शिकायत करनी पड़ी। इसके बाद डेविड धवन ने सलमान से बात की और उन्हें समझाया। इसके बाद सलमान शूटिंग करने के लिए तैयार हुए।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan को Mumbai Police का नोटिस, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

सलमान ने बताया, आखिर क्यों जताई थी आपत्ति?

सलमान खान ने शो में इस पुराने किस्से पर अपनी सफाई भी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें करिश्मा की ड्रेस के छोटी या ज्यादा खुली होने से कोई परेशानी नहीं थी। उनकी आपत्ति की वजह कुछ और थी।

सलमान ने कहा, “डांस के समय करिश्मा की स्कर्ट ऊपर खिसक जाती थी और हर टेक के बाद उसे सही करना पड़ता था। इसलिए मैंने आपत्ति जताई थी।” यानी सलमान की परेशानी करिश्मा के कपड़ों से ज्यादा इस बात को लेकर थी कि डांस करते समय स्कर्ट बार-बार ऊपर खिसक रही थी और हर बार उसे ठीक करना पड़ रहा था।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 में अकेले नहीं आ रहे Salman Khan! 90 के दशक की ये हसीना देगी साथ

सलमान-करिश्मा ने साथ में की हैं कई फिल्में

सलमान खान और करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों बीवी नंबर 1, चल मेरे भाई, दुल्हन हम ले जाएंगे, जुड़वा, जीत और जागृति जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले 5 कप्तान, दिग्गज के नाम 12 साल पुराना विश्व कीर्तिमान

5 captain hits most hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर बड़े खिलाड़ियों के खेल को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने प्रदर्शन को एक नए स्तर पर पहुंचाया. ग्रीम स्मिथ से लेकर विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे महान कप्तानों ने यह साबित कर दिया है कि वे कप्तानी के साथ मैदान पर शतकों का अंबार लगा सकते हैं. टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के इन शीर्ष पांच कप्तानों के आंकड़े खेल जगत में एक मिसाल हैं. Thu, 15 Oct 2026 21:22:09 +0530

  Videos
See all

Latest News: बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पहाड़ों का बदला मिजाज | Snowfall | Uttarakhand | Himachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:10:29+00:00

Anjana Om Kashyap: राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला #rahulgandhi #bjp #bjpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:03:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers