Responsive Scrollable Menu

'दूध में पानी नहीं....पानी में दूध' मिलाकर बच्चों को मिड मिल में दिया जा रहा है, ये देख लीजिए वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कथित तौर पर दूध में मिलावट करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाल्टी पूरी तरह पानी से भरी हुई है और महिला पैकेट वाला दूध उसमें डाल रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल का है, जहां मिड डे मील के तहत बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.

पानी से भरी बाल्टी में डाला गया दूध

वायरल क्लिप में दिख रहा है कि महिला दूध का पैकेट फाड़कर सीधे पानी से भरी बाल्टी में डालती है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दूध की मात्रा बेहद कम है और बाल्टी में पहले से ही काफी मात्रा में पानी मौजूद है. आरोप लगाया जा रहा है कि इस तरह पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर बच्चों को परोसा जा रहा था.

पास खड़ी महिला बना रही थी वीडियो

वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि पास खड़ी एक अन्य महिला पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि यदि यह दावा सही है तो यह बच्चों के पोषण के साथ गंभीर खिलवाड़ है. कई यूजर्स ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

महोबा का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी विद्यालय की है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. न्यूज नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ऐसे मामलों में अक्सर वीडियो का स्थान और संदर्भ अलग हो सकता है, इसलिए आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

वीडियो के वायरल होने के बावजूद अब तक संबंधित प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि यह वीडियो वास्तविक और हालिया है, तो यह मिड डे मील व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल, प्रशासन की प्रतिक्रिया और संभावित जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav: जेल में नहीं मिली कोई VIP सुविधा, कैदियों को चुटकले सुना रहे राजपाल यादव

Continue reading on the app

National Highway Toll Charges Reduction: नेशनल हाइवे में 25 प्रतिशत तक घट जाएगा टोल चार्ज!.. 15 फरवरी से बदल जायेंगे टोल के नियम.. सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव..

National Highway Toll Charges Reduction: 15 फरवरी से एक्सप्रेसवे पर टोल नियम बदले, अधूरे मार्गों पर सामान्य राष्ट्रीय राजमार्ग जितना ही शुल्क लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- निजी कंपनी और फॉर्म-7 के जरिए काटे जा रहे मुस्लिम वोटर्स के नाम

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में वोटर लिस्ट को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटने की साजिश रचने का … Fri, 13 Feb 2026 21:31:30 GMT

  Videos
See all

Breaking News: Meerut समेत कई जिलों की कचहरी को Email से Bomb धमकी मिली, पुलिस महकमे में हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T16:12:16+00:00

AAJTAK 2 | MURSHIDABAD में BABRI MASJID बनवाने का ऐलान करने वाले HUMAYU KABIR की जीन को खतरा! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T16:10:00+00:00

India-US Deal: अमेरिका से कौन-सी चीजें भारत नहीं आएंगी? देखिए पूरी लिस्ट #aajtak #indiausdeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T16:10:00+00:00

अभी तो डील साइन ही नहीं हुई है- Ashutosh | US-India Trade Deal | Sahil Joshi | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T16:12:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers