पार्थिव पटेल नहीं अब ये पूर्व क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर, चटका चुका है लगभग 150 विकेट
Team India Chief Selector : टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर कौन बनेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए काफी बेताब है. मुख्य चयनकर्ता के पद से हटे हुए अजीत अगरकर को काफी समय हो चुका है. उनके रिप्लेसमेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आवेदन जारी किए थे, जिसमें आए आवेदनों के बाद योग्य केंडिडेट का चयन चीफ सिलेक्टर के रूप में किया जाएगा. इसके बाद पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद टीम के नए चीफ सिलेक्टर का चयन होगा. लेकिन उससे पहले एक चीज साफ हो गई है कि, कौन भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नहीं बनेगा.
चीफ सिलेक्टर की रेस से हटा ये दिगग्ज
अब इंडियन क्रिकेट टीम का चीफ सिलेक्टर कौन नहीं बनेगा, उसका नाम तो समाने आ चुका है. ये नाम किसी और का नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का है. वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की जगह नहीं बनने वाले हैं. क्योंकि उन्होंने चीफ सिलेक्टर पद के लिए निकले आवेदन के लिए फॉर्म ही नहीं भरा है. जब पार्थिव ने चीफ सिलेक्टर पद के लिए अप्लाई नहीं किया है तो ये साफ है कि वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर नहीं बनेंगे. अब उनकी जगह कौन टीम इंडिया का चीफी सिलेक्टर बनेगा. आइए जानते हैं.
???? NO PARTHIV PATEL AS INDIA'S CHIEF SELECTOR ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 15, 2026
- Parthiv Patel hasn't apply for the India's Chief selector post. (Arani Basu/TOI). pic.twitter.com/XLVDODGcx7
कौन बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर
अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 से 4 भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर का पद संभाला था. इसके बाद अक्टूबर 2026 में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद टीम इंडिया के सिलेक्टर पैनल में मौजूद प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का अंतरिम चीफ सिलेक्टर बना दिया गया. ओझा ने ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भी उन्होंने टीम को चुना. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उनकी लीडरशिप में टीम चुनी जाएगी.
अब सामने आ रही खबरों के मुताबकि, प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर पद पर बने रहेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो, प्रज्ञान ओझा अब पर्थिव पटेल के रेस से हटने के बाद मुख्य चयनकर्ता बनने के प्रमुख दावेदार हैं. इस समय वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर भी हैं. उनके पास अब मौका होगा कि, वो अजीत अगरकर की जगह पर टीम इंडिया में चीफ सिलेक्टर का पद संभाल सकें. उनके टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने के चांस सबसे ज्यादा है.
???? BIG UPDATE ON TEAM INDIA NEW SELECTOR ????
— Sam (@cricsam02) October 14, 2026
- A former Indian fast bowler from Mumbai is reportedly set to apply for the selector's position.
- Parthiv Patel has reportedly not applied yet.
If Parthiv doesn't apply, Pragyan Ojha could become India's new selector. (Sahil… pic.twitter.com/u6iinmpaLz
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला दौरान न्यूजीलैंड का होने वाला है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने वाला है. इस दौरे का अंत 1 दिसंबर को टेस्ट सीरीज के अंत के साथ होगा. इस सीरीज में शभुमन गिल टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट में लीड करेंगे तो वहीं, टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी धमाल मचाएंगे.
ये भी पढ़ें : 'खराब पारी खेली और जाल में फंस गए...' टीम इंडिया की हार पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, बैटर्स और बॉलर्स को लेकर ये क्या बोल गए?
अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें
अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना बिल्कुल गलत है। अनुपम ने प्रदर्शनकारियों से वोट चोरी के दावों के कानूनी सबूत देने की मांग की है। 'गाली-गलौज से नहीं बनती विरोध की बात' अनुपम खेर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा से काफी आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री पद का सम्मान होना चाहिए। अनुपम के अनुसार, किसी भी मुद्दे पर असहमति और विरोध का अपना स्थान होता है, लेकिन अपनी बात रखने के लिए गाली-गलौज का सहारा लेना सही नहीं है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और उकसावे वाली हरकतों पर भी कड़ा एतराज जताया। 'वोट चोरी के आरोप हैं तो सबूत पेश करें' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर बोलते हुए अनुपम खेर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को चुनाव प्रक्रिया या चुनाव आयोग पर कोई शक है, तो उन्हें कानूनी और संवैधानिक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए सबूत पेश करने चाहिए। अनुपम ने कहा कि वे पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को देखकर उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं और देश के करोड़ों लोगों की इस आस्था का भी सम्मान होना चाहिए। 'भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता' सोशल मीडिया पर खुद को 'अंधभक्त' या ट्रोल किए जाने की आशंका पर अनुपम खेर ने अपने दादाजी की एक सीख को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे बॉलीवुड में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे, तब उनके दादाजी ने उनसे कहा था कि 'भीगा हुआ आदमी कभी बारिश से नहीं डरता'। अनुपम ने कहा कि अगर कुछ कलाकार प्रदर्शन के समर्थन में खड़े हो सकते हैं, तो सरकार के समर्थक भी अपनी बात खुलकर रख सकते हैं। वे किसी को खुश करने के लिए अपनी राय नहीं छिपाएंगे। CJP प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी। दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान समेत कई जगहों पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, जिसके बाद से इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी है। ये खबर भी पढ़ें अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












