भारत की हवाई सुरक्षा होगी और मजबूत, रूस से आएंगी 288 अतिरिक्त S-400 मिसाइलें, DAC ने खरीद को दी मंजूरी
नई दिल्ली: भारत ने अपनी हवाई सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए कुल 3.60 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। इस फैसले …
Valentine's Day 2026: सिंगल हैं और वैलेंटाइन डे पर महसूस कर रहे अकेलापन, तो घर बैठे देखें ये फिल्में
Valentine Day 2026: 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन हर कोई अपने चाहने वालों के साथ समय बिताता है. लेकिन अगर आप सिंगल हैं और इस दिन अकेलापन महसूस करते हैं. तो हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए है, जिसे देखकर आपका अकेलापन दूर हो जाएगा.
1. ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)
'ये जवानी है दीवानी' में दोस्तों की कहानी और घूमने के बारे में दिखाया गया है.
2. क्वीन (Queen)
कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' भी सिंगल लोगों के लिए बेस्ट है. ये फिल्म अकेलेपन में भी एंजॉय करने की सीख देती है.
3. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara)
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में प्यार, दोस्ती और आत्म-सम्मान हर चीज देखने को मिलती है. ये भी दोस्तों की कहानी है.
4. भूल-भुलैया (Bhool Bhulaiyaa)
अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' फिल्म हॉरर और कॉमेडी है. इसे आप अकेले में देखकर एंजॉय कर सकते हैं.
5. डियर जिंदगी (Dear Zindagi)
आलिया भट्ट की डियर जिंदगी फिल्म भी सिखाती है कि दूसरों को चाहने से पहले खुद को प्यार करना बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation





















