Responsive Scrollable Menu

अखिलेश यादव बोले, UP Election 2027 में PDA, MY और Gen-Z मिलकर करेंगे BJP का सफाया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी के भाजपा-विरोधी गठबंधन को व्यापक बनाने की कोशिश करते हुए कहा है कि पीडीए, पारंपरिक मुस्लिम-यादव (एम-वाई) समर्थन आधार तथा नाराज ‘जेन-जी’ संयोजन राज्य में भाजपा की हार का कारण बनेगा। यादव ने कहा कि पार्टी अपने पारंपरिक ‘एम-वाई’ समर्थन आधार को बनाए रखते हुए और युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाते हुए अपनी पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) पहुंच को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा, “एम-वाई को जस का तस रखते हुए, पीडीए को साथ लाने और जेन-जी में आक्रोश के बाद, भाजपा का सफाया निश्चित है।” इन टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि सपा अपने स्थापित मुस्लिम-यादव समर्थन आधार के साथ साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के व्यापक सामाजिक गठबंधन को अपने से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

वह 2027 के चुनाव से पहले युवाओं में असंतोष का लाभ उठाने की कोशिश भी कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में, यादव ने अपने सार्वजनिक बयानों में मुस्लिम-यादव (एम वाय) समीकरण को प्रमुखता देने के बजाय पीडीए पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी ने पीडीए के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें विभिन्न सामाजिक समूहों को शामिल किया है और इसे भाजपा के सामने एक व्यापक राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया है।

भाजपा ने बार-बार समाजवादी पार्टी के मुस्लिम-यादव (एम वाय) फॉर्मूले को निशाना बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा नेताओं ने इस शब्द (एम वाय) को मोदी-योगी के रूप में पेश करने की कोशिश की। उनका तर्क था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम-यादव आधार का मुकाबला किया है।

भाजपा ने एम वाय का अर्थ महिला और युवा भी बताया, ताकि जाति और धर्म की पहचान से परे जाकर अपनी अपील को व्यापक बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग के खिलाफ हाल में विरोध प्रदर्शन पर, यादव ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोगों को मार्च निकालने, धरना देने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है।’’ दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार न किए जाने पर सवाल उठाते हुए, यादव ने दावा किया कि भाजपा उन्हें बचा रही है क्योंकि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल खाती है।

नाजी जर्मनी का उदाहरण देते हुए, यादव ने आरोप लगाया, हिटलर भी यही किया करता था। हिटलर के समय में, कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाई जाती थी, जबकि पार्टी के अन्य कार्यकर्ता आम कपड़ों में जनता के खिलाफ कार्रवाई करते थे। उन्होंने यह सब हिटलर से ही सीखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ही संकट है। इस संकट को हटा दीजिए, तो आपके संस्थान अपने आप बेहतर हो जायेंगे।’’ यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान से जुड़े संघर्ष के बीच सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विदेश नीति के मामले में इतनी कमजोर सरकार आज तक नहीं देखी।’’ उन्होंने भाजपा के उस दावे पर भी तंज कसा जिसमें भारत को विश्वगुरु बनाने और वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की जान नहीं बचा सकती, तो ये दावे खोखले साबित होते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की हार होगी।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की जनता परेशान है और उसे अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। गरीबों को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Continue reading on the app

धमतरी और कोंडागांव सीमा पर Leopard Attack, दो गांवों में सात ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी और कोंडागांव जिलों की सीमा पर स्थित दो गांवों में एक तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वन अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात धमतरी जिले के कारीपानी गांव में तीन ग्रामीण घायल हो गए, जबकि बृहस्पतिवार सुबह कोंडागांव जिले के बस्तर बुड़रा गांव में चार अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों हमलों में एक ही तेंदुआ शामिल था। तेंदुआ सबसे पहले कारीपानी के पास बहीगांव में देखा गया था, जो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी इलाके में आता है। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने बुधवार को ही तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी थी, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ बुधवार देर रात कारीपानी गांव में घुस गया। वहां कुछ शोर सुनकर उर्मिला बाई मरकाम (60) अपने घर से बाहर निकलीं, तब तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जब उर्मिला के भाई सुंदर लाल नेताम (60) उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तब तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचीं एक पड़ोसी, मनाई बाई भी इस हमले में घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि घायल ग्रामीणों को एम्बुलेंस से नगरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उर्मिला और सुंदर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि मनाई बाई का इलाज नगरी के अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, तेंदुआ बाघ संरक्षित क्षेत्र से सटे जंगली इलाके में स्थित बस्तर बुड़रा गांव में घुस गया और चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए. Thu, 15 Oct 2026 23:34:28 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack Saudi : हूतियों की मिसाइलों से सऊदी में हड़कंप? | Saudi Houthi Conflict | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T22:00:20+00:00

Houthi missile attack on Yemeni presidential palace kills two, minister says | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T22:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers