Responsive Scrollable Menu

इंदौर में निवेश समझौते पर सवाल, कांग्रेस ने लगाया जमीन के उपयोग में अनियमितताओं का आरोप, मुकेश नायक ने की लोकायुक्त जांच की मांग

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने वर्ष 2007 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इंदौर के ग्राम कुमेड़ी की जमीन को निवेश परियोजना के नाम पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना से मुक्त कराने के मामले में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने आरोप लगाया कि लगभग 490 करोड़ रुपये के निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार देने के प्रस्ताव के बावजूद निर्धारित परियोजना पूरी नहीं हुई। कांग्रेस ने मामले की लोकायुक्त से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मुकेश नायक ने कहा कि जेकेएम इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निदेशक अभिषेक मोदी के माध्यम से किए गए निवेश समझौते में लगभग 280 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश और बिग मॉल के निर्माण का प्रस्ताव था। कांग्रेस का आरोप है कि प्रस्तावित परियोजना के बजाय संबंधित जमीन पर होटल, आवासीय कॉलोनियों और अन्य भवनों का विकास किया गया। पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन के उपयोग और निवेश समझौते की शर्तों के पालन की जांच होनी चाहिए।

 पत्राचार के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर किए सवाल

मुकेश नायक ने कहा कि संबंधित जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 151 में शामिल थी। परियोजना के लिए योजना में बदलाव कर जमीन उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आनी चाहिए। कांग्रेस ने जमीन के डायवर्शन, कॉलोनी विकास और बिक्री की वैधानिकता की जांच करने के साथ संभावित सरकारी राजस्व नुकसान का आकलन करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने ने बताया कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की ओर से इस मामले में 5 मई 2024 को पत्र क्रमांक 2044 और 26 जून २०२४ को पत्र क्रमांक 5592 जारी किए गए थे। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि संबंधित पत्राचार के बावजूद प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने इन्फोसिस को आवंटित लगभग 130 एकड़ जमीन वापस लिए जाने का उदाहरण देते हुए पूछा कि यदि निर्धारित उद्देश्य पूरा नहीं होने पर किसी परियोजना की जमीन वापस ली जा सकती है, तो कुमेड़ी के इस मामले में समान नियमों के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

मुकेश नायक ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से समय, व्यवस्थाओं और शुल्क को लेकर सख्ती बरते जाने का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक कार्यक्रम के मामले में सख्ती दिखाई गई, लेकिन जमीन से जुड़े इस प्रकरण में वर्षों तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।

दस्तावेजों की जांच की मांग

प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने पत्रकार वार्ता में दस्तावेजों के आधार पर मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि जमीन को योजना से मुक्त करने की प्रक्रिया में परियोजना की शर्तों के पालन को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों में वर्ष 2010 के विभागीय पत्राचार, वर्ष 2023 में जमीन के विकास और बिक्री से संबंधित गतिविधियों तथा वर्ष 2024 में जारी पत्रों का उल्लेख है।

राहुल राज ने सवाल किया कि यदि जमीन किसी विशेष परियोजना के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी तो उसके बाद व्यावसायिक उपयोग, डायवर्शन, कॉलोनी विकास और बिक्री की अनुमति किन नियमों के तहत दी गई। उन्होंने संबंधित विभागों और प्राधिकरण के बीच समन्वय की स्थिति की भी जांच करने की मांग की है।

कांग्रेस ने की चार प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने पूरे मामले की लोकायुक्त से निष्पक्ष जांच कराने, वर्ष 2007 के समझौता ज्ञापन (एमओयू) और योजना क्रमांक 151 से 169-ए में बदलाव से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करने की मांग की है। इसके साथ ही जमीन के डायवर्शन, कॉलोनी विकास और बिक्री की वैधानिकता की जांच तथा संभावित राजस्व नुकसान का आकलन करने को कहा है।

पार्टी ने मांग की है कि अनियमितताएं प्रमाणित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मुकेश नायक ने सरकार से निवेश समझौतों, वास्तविक निवेश, रोजगार सृजन और सरकारी राजस्व से संबंधित पूरा विवरण सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस हाईकोर्ट में याचिका दायर करने सहित अन्य कानूनी विकल्प अपनाएगी।

Continue reading on the app

ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, अमेरिका ईरान के खिलाफ 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' के इस्तेमाल पर विचार कर रहा

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले के नए विकल्प तैयार किए हैं। इनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के लिए GBU-43/B 'मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट' (MOAB) जिसे आमतौर पर मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स का इस्तेमाल भी शामिल हो सकता है। यह जानकारी सैन्य योजना चर्चाओं से जुड़े कई अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। CNN के मुताबिक, ये योजनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर युद्ध खत्म करने का भारी दबाव है। अमेरिकी मतदाताओं के बीच यह युद्ध काफी अलोकप्रिय हो चुका है। साथ ही, नवंबर में मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) भी करीब आ रहे हैं, और वाशिंगटन तथा तेहरान के बीच बातचीत के जरिए किसी समझौते के आसार भी बहुत कम हैं। CNN ने आगे बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों - जिनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे के साथ-साथ 'पिकएक्स माउंटेन' जैसे परमाणु स्थल भी शामिल हैं पर हमले के लिए अतिरिक्त विकल्प तैयार किए हैं। अगर ट्रम्प मध्यावधि चुनाव से पहले या बाद में फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने का फैसला लेते हैं, तो इन विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ Bombay High Court का दरवाजा खटखटाएंगे


योजना से जुड़े एक सूत्र ने CNN को बताया कि ट्रम्प ने सेना को हमले के कुछ और विकल्प तैयार करने का आदेश दिया था। इन विकल्पों में ऊर्जा से जुड़े कई बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना और MOAB (मोआब) का इस्तेमाल करना शामिल था। सूत्र के अनुसार, योजना पर हुई चर्चाओं से संकेत मिलता है कि यह हमला CENTCOM के अधिकार क्षेत्र (AOR) से अमेरिकी सेना की वापसी" से पहले हो सकता है। इसका मतलब यह है कि एक ऐसा ऑपरेशन चलाया जाए, जिसके बाद जीत की घोषणा की जाए और अमेरिकी सेना को उस इलाके से वापस बुला लिया जाए। एक दूसरे सूत्र ने CNN को बताया कि ईरान की परमाणु सुविधाओं जिनमें पिकएक्स माउंटेन भी शामिल है। हमला करने की सैन्य योजनाओं में स्पष्ट रूप से MOAB के इस्तेमाल की संभावना भी शामिल थी। ट्रम्प ने कई बार पिकएक्स माउंटेन को निशाना बनाने की धमकी दी है; अमेरिका और इज़राइल का मानना ​​है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कुछ हिस्से वहीं रखे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। 

इसे भी पढ़ें: BJP पर Akhilesh Yadav का वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा Samajwadi Party का PDA


हालाँकि, इस विशाल बम के संभावित इस्तेमाल को लेकर योजना से जुड़े अधिकारियों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह बम जमीन के नीचे बनी, बेहद मजबूत परमाणु सुविधाओं के खिलाफ असरदार साबित होगा। GBU-43/B MOAB, अमेरिकी जखीरे में मौजूद सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम है, जिसका वजन लगभग 21,600 पाउंड है। CNN के सूत्रों के अनुसार, भले ही यह बम एक बड़े इलाके में भारी तबाही मचाने में सक्षम है, लेकिन जमीन के काफी अंदर तक घुसने की इसकी क्षमता सीमित है। माना जाता है कि 'पिकएक्स माउंटेन' (Pickaxe Mountain) में मौजूद संदिग्ध परमाणु सुविधाओं को ग्रेनाइट की परतों से सुरक्षित किया गया है, जिससे इस बात पर संदेह पैदा होता है कि क्या यह हथियार उन्हें नष्ट कर पाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

19 के स्कोर पर गिर गए थे 4 विकेट... स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से किया कप्तानी का आगाज

India womens cricket team beat Zimbabwe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया के सामने 115 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआती झटकों के कारण उसने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (49) और पदार्पण कर रही निकी प्रसाद (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Fri, 16 Oct 2026 22:44:00 +0530

  Videos
See all

Hardoi Station पर महिला से छेड़छाड़, लोगों ने नशेड़ी को पीटा! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:10:26+00:00

Settlers attack Palestinian olive farmers in West Bank | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers