Bangladesh Nationalist Party wins majority in first election since Gen Z uprising | BBC News
The Bangladesh Nationalist Party (BNP) has won a majority of more than two-thirds of seats in parliament in a landmark election. This is a huge change of fortunes for BNP leader Tarique Rahman who spent 17 years in self-imposed exile in London, our correspondent said. Voters also endorsed sweeping constitutional reform in a referendum held alongside the general election. These are the first polls since student-led protests in 2024 ousted PM Sheikh Hasina, who denies ordering a crackdown in which 1,400 people were killed. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #BBCNews
Tinnitus: कानों में सीटी-घंटी सी बजती सुनाई देती है? इस गंभीर बीमारी का हो सकता है रिस्क
Tinnitus Disease: अचानक सन्नाटे में अगर आपको कानों में सीटी, भनभनाहट या घंटी जैसी आवाज सुनाई देती है, तो इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। कई लोग इसे थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे टिनिटस कहा जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, टिनिटस खुद में बीमारी नहीं है, बल्कि यह किसी अंदरूनी समस्या का लक्षण हो सकता है। लगातार तेज आवाज में रहना, कान में संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या या नसों से जुड़ी दिक्कतें इसके पीछे की वजह हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते जांच और इलाज बेहद जरूरी है।
क्या है टिनिटस?
टिनिटस वह स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को बिना किसी बाहरी आवाज के कानों में आवाज सुनाई देती है। यह आवाज सीटी, भनभनाहट, क्लिकिंग या घंटी जैसी हो सकती है। कभी-कभी यह कुछ सेकंड के लिए होती है, तो कुछ मामलों में लंबे समय तक बनी रहती है।
किन कारणों से हो सकता है?
- तेज शोर का संपर्क: लंबे समय तक लाउड म्यूजिक या मशीनों के शोर में रहना।
- कान में संक्रमण या मैल जमा होना।
- हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याएं।
- सुनने की क्षमता में कमी
- तनाव और एंग्जायटी।
कुछ मामलों में यह मेनियर डिजीज जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसमें चक्कर आना और सुनने में दिक्कत शामिल है।
कब हो जाएं अलर्ट?
- अगर आवाज कई दिनों तक लगातार सुनाई दे।
- कान में दर्द या चक्कर के साथ समस्या हो।
- सुनने की क्षमता कम होती महसूस हो।
- सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो।
- ऐसे में तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
बचाव और उपाय
- तेज आवाज से बचें और जरूरत हो तो ईयरप्लग का इस्तेमाल करें।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
- कानों की नियमित सफाई कराएं, लेकिन नुकीली चीजें न डालें।
- योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां न लें।
क्या है इलाज?
टिनिटस का इलाज उसके कारण पर निर्भर करता है। अगर यह संक्रमण या मैल की वजह से है तो दवा या सफाई से ठीक हो सकता है। लेकिन नसों या सुनने की कमी से जुड़ी समस्या होने पर विशेष थेरेपी या हियरिंग एड की जरूरत पड़ सकती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
Haribhoomi






















