Responsive Scrollable Menu

ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर पहुंच गए संजू सैमसन, नंबर-1 पर कौन काबिज?

Most Sixes In T20I Cricket: टी-20 क्रिकेट के आने के बाद से ही इस खेल की रफ्तार काफी तेज होती जा रही है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौके-छक्कों की बरसात फैंस का खूब मनोरंजन करती है. इस फॉर्मेट में वही बल्लेबाज सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, जो कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की क्षमता रखता है. भारतीय क्रिकेट में भी कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ाई है. रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा तक, कई भारतीय खिलाड़ियों ने छक्के लगाने के मामले में बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में.

10- युवराज सिंह

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सिक्सर किंग युवराज सिंह 10वें स्थान पर आते हैं. युवराज ने 2007 से 2017 के बीच भारत के लिए 58 मैच खेले, जिसकी 51 पारियों में 74 छक्के और 77 चौके लगाए. उन्होंने 136.38 की स्ट्राइक रेट और 28 के औसत से 117 रन भी बनाए. उनके बल्ले से 8 अर्धशतक लगाए.

9- ईशान किशन

इस लिस्ट में 9वें नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम आता है. ईशान ने 2021 से अब तक 65 मैचों की 65 पारियों में 89 छक्के और 198 चौके लगाए हैं. उन्होंने 147.65 की स्ट्राइक रेट और 31.54 के औसत से 1924 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं.

8- तिलक वर्मा

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है. तिलक ने 2023 से अब तक 69 मैच खेले, जिसकी 65 पारियों में 93 छक्के और 140 चौके लगाए. उन्होंने 147.42 की स्ट्राइक रेट और 44.73 के औसत से 1834 रन बनाए. तिलक ने 2 शतक और 10 अर्धशतक

7- केएल राहुल

केएल राहुल का नाम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर आता है. राहुल ने 2016 से 2022 के बीच 72 मैच खेले है, जिसकी 68 पारियों में उन्होंने 99 छक्के लगाए हैं और 191 चौके लगाए हैं. उन्होंने 37.75 के औसत और 139.12 की स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं.

6- संजू सैमसन

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में संजू सैमसन ने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने 100 टी-20 आई छक्के पूरे कर लिए. इसी के साथ वह फटाफट फॉर्मेट में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ 6वें बल्लेबाज बन गए. इस भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठवें स्थान पर पहुंच गए. संजू सैमसन ने 2015 से अब तक 76 मैच खेले, जिसकी 68 पारियों में 102 छक्के और 148 चौके लगाए. उन्होंने 27.28 के औसत और 158.87 की स्ट्राइख रेट से 1719 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं.

5- विराट कोहली

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने 2010 से 2024 के बीच भारत के लिए 125 मैचों की 117 पारियों में 124 छक्के और 369 चौके लगाए हैं. उन्होंने 48.69 के औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं.

4- हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है. हार्दिक ने हार्दिक ने 2016 से अब तक 138 मैच खेले हैं, जिसकी 109 पारियों में 126 छक्के लगाए हैं और 168 चौके लगाए हैं. उन्होंने 28.24 के औसत और 145.92 की स्ट्राइक रेट से 2065 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं.

3- अभिषेक शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक ने 2024 से अब तक 66 मैच खेले हैं, जिसकी 65 पारियों में उन्होंने 142 छक्के और 199 चौके लगाए हैं. उन्होंने 32.77 के औसत और 194.26 की स्ट्राइक रेट से 2065 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 शतक और 14 अर्धशतक निकले.

2- सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या ने अब 2021 से 2026 के बीच भारत के लिए 113 टी-20 मैच खेले, जिसकी 107 पारियों में उन्होंने 179 छक्के लगाए और 297 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 36.35 के औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए.

1- रोहित शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. रोहित ने 2007 से 2024 के बीच अब तक कुल 159 मैच खेले हैं, जिसकी 151 पारियों में 205 छक्के और 383 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 32.5 के औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं.

रैंक

बल्लेबाज

मैच

पारियां

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

छक्के

चौके

शतक

अर्धशतक

1

रोहित शर्मा

159

151

4231

32.05

140.89

205

383

5

32

2

सूर्यकुमार यादव

113

107

3272

36.35

162.94

179

297

4

25

3

अभिषेक शर्मा

66

65

2065

32.77

194.26

142

199

3

14

4

हार्दिक पांड्या

138

109

2065*

28.24

145.92

126

168

0

9

5

विराट कोहली

125

117

4188

48.69

137.04

124

369

1

38

6

संजू सैमसन

76

68

1719

27.28

158.87

102

148

3

10

7

केएल राहुल

72

68

2265

37.75

139.12

99

191

2

22

8

तिलक वर्मा

69

65

1834

44.73

147.42

93

140

2

10

9

ईशान किशन

65

65

1924

31.54

147.65

89

198

1

13

10

युवराज सिंह

58

51

1177

28.00

136.38

74

77

0

8

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम

Continue reading on the app

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार, CM धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 उत्कृष्ट प्राचार्यों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले 63 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छह विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया.

समारोह में हाईस्कूल के 38 और इंटरमीडिएट के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत एवं सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले तीन-तीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. इसमें शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में प्रदेश का हाईस्कूल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा, जो सराहनीय उपलब्धि है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे.

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि वे एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता होने के साथ ही महान विचारक, शिक्षाविद् और समाजसेवी थे. उनका मानना था कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसमें राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और व्यावहारिक ज्ञान का भी समावेश होना चाहिए. उनके विचार आज भी एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है. राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और भारतीय जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पात्र छात्राओं को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है. दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम एवं सेंट्रल स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है. प्रदेश में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए गए हैं तथा सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही विद्यालयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों की समझ विकसित हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों की निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर प्राप्त हों.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने इस अभियान से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों के योगदान की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. अब प्रत्येक नागरिक को डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और जीवनोपयोगी कौशल से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक नई तकनीकों का उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने, आजीविका को मजबूत करने और समाज की प्रगति में योगदान देने के लिए कर सके, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं.

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है. इस संकल्प को साकार करने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और परिश्रम के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मती सविता कपूर, सचिव शिक्षा सु ज्योति यादव, अपर सचिव शिक्षा मती नमामि बंसल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

‘ठुक जाओगे आप’… वैभव सूर्यवंशी को किसे और क्यों बोलना पड़ा ऐसा?- VIDEO

वैभव सूर्यवंशी को भले ही इस वक्त टीम इंडिया में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है लेकिन वो अभी भी फैंस और पैपराजी के बीच लोकप्रिय हैं. Fri, 16 Oct 2026 00:14:25 +0530

  Videos
See all

Parents seek justice after a school roof collapsed in Pakistan, killing at least 34 people #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T19:00:24+00:00

Anjana Om Kashyap: राजस्थान के बदहाल स्कूलों पर क्या बोले CM Bhajanlal Sharma? | #BhajanlalSharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers