Responsive Scrollable Menu

Rajkot में रिफाइनरी कर्मी की हत्या कर 1.53 करोड़ की लूट, नौ आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट शहर में कीमती धातुओं की रिफाइनरी के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने और करीब 1.53 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी लूटने के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राजकोट जोन-एक की पुलिस उपायुक्त हेतल पटेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी राज्य के बाहर के रहने वाले हैं और लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली गई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थोराला थाना क्षेत्र में स्थित सोना-चांदी रिफाइनरी ‘तन्वी एक्सपोर्ट्स इंडिया लिमिटेड’ के कर्मचारी लालजीभाई सरधारा (53) पर बुधवार शाम चार अज्ञात लोगों ने हमला किया था। प्राथमिकी के अनुसार, सरधारा रिफाइनरी से 946 ग्राम वजन की सोने की छड़ें और दो किलोग्राम परिष्कृत चांदी के पाउडर से भरा बैग लेकर निकले थे। सोने की छड़ों का मूल्य करीब 1.48 करोड़ रुपये और चांदी के पाउडर का मूल्य 4.3 लाख रुपये बताया गया है।

कंपनी के साझेदार बिपिनभाई विरदिया की शिकायत के अनुसार, चार आरोपियों में से दो मरून रंग की कार से उतरे और सरधारा से बैग छीनने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि जब सरधारा और सुरक्षा गार्ड बावनजी बाबूजी पढियार ने विरोध किया, तो सफेद कमीज पहने एक आरोपी ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर सरधारा को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी बैग लेकर कार से फरार हो गए।

प्राथमिकी के अनुसार, सरधारा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी अपनी मुख्य इकाई से करीब 40 मीटर दूर स्थित रिफाइनरी से परिष्कृत सोना और चांदी सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में युग बिल्डिंग स्थित आभूषण निर्माण इकाई तक पहुंचाती है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम और गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद कथित लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त जगदीश बांगरवा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

11 छात्राओं के आरोप और FIR के बाद Congress MP Bimol Akoijam को Delhi Police का समन

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम गुरुवार को पुलिस समन के जवाब में इंफाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और अपनी इस यात्रा को अपने लोगों द्वारा दशकों से झेली जा रही पीड़ा को दूर करने की दिशा में एक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ उन पर लगे आरोपों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें उनके समुदाय द्वारा दशकों से झेली जा रही पीड़ा भी शामिल होगी। पत्रकारों से बात करते हुए अकोइजम ने कहा कि मैं वहां जा रहा हूं क्योंकि पुलिस का समन आया है। चिंता न करें, न्याय जरूर होगा। यह उन सभी अन्यायों को खत्म करने की शुरुआत है, जिन्हें मेरे लोगों ने दशकों तक सहा है। न्याय जरूर होगा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की यह एक शुरुआत है। उन्होंने कहा मैं न केवल अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ूंगा, बल्कि उन दशकों की पीड़ा के लिए भी लड़ूंगा जिसे मेरे लोगों ने सहा है। मुझे पता है कि आज 15 अक्टूबर है।" बुधवार को, दिल्ली की वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस ने JNU में यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में अकोइजम के आवास के बाहर एक नोटिस चिपका दिया। 

इसे भी पढ़ें: Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग


JNU ने इन आरोपों की जांच के बाद 9 अक्टूबर को अकोइजम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय के आदेश में कहा गया है कि उसकी आंतरिक समिति (IC) ने अपनी जांच के आधार पर उनके खिलाफ कड़ी सजा की सिफारिश की थी। अकोइजम JNU के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स' से जुड़े हुए थे। उन पर विश्वविद्यालय की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस ने JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की है। 11 अक्टूबर 2026 की तारीख वाली यह FIR वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। आज, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस नेतृत्व पर अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है। BJP की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर, इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज... 58 साल पहले हुई शुरुआत, खूब चला दिग्गजों का बल्ला

5 batsman Hundred in hundredth Test match: अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ना क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्लभ और बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. टेस्ट क्रिकेट के लंबे सफर में अब तक केवल पांच ही ऐसे महान बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आंकड़े को अपने शतक से यादगार बनाया है. इस खास फेहरिस्त में कॉलिन कॉड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट और इंजमाम-उल-हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन पारियां खेलकर अपने इस मुकाम को हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर ईरान का बड़ा ऐलान! दुनिया में मचेगी खलबली? Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T23:45:37+00:00

AAJTAK 2 । 16 OCTOBER 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । तुला राशि । LIBRA । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T23:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers