विद्या बालन के साथ होटल में गंदी हरकत करना चाहता था डायरेक्टर, चालाकी से बच निकलीं एक्ट्रेस
Vidya Balan on Casting Couch: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर खास जगह बनाई है. इन दिनों एक्ट्रेस रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में हैं, जो 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस बीच विद्या ने हाल ही में बताया कि वो अपने करियर में कास्टिंग काउच का शिकार होने से बाल-बाल बची थी. तो चलिए जानते हैं,. एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था और वो कैसे इससे बाहर निकलीं.
विद्या बालन ने क्या कहा?
हाल ही में विद्या बालन ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो कभी भी कास्टिंग काउच का शिकार नहीं हुई. उन्होंने कहा- 'मैंने कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है. मैं बहुत भाग्यशाली रही हूं. मैंने कास्टिंग काउच की बहुत कहानियां सुनी हैं और ये मेरे पेरेंट्स का सबसे बड़ा डर था. लेकिन मेरे साथ एक घटना घटी. मुझे याद है एक फिल्म के सिलसिले में मुझे डायरेक्टर से मिलना था. मैं उस वक्त एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई जा रही थी.'
'गंदी हरकर करना चाहता था डायरेक्टर'
विद्या बालव ने बताया कि एक डायरेक्टर उनसे बातचीत के लिए होटल के कमरे में मिलना चाहता था. एक्ट्रेस ने कहा- 'एक दिन मुझे याद है कि मैं चेन्नई में थी और एक डायरेक्टर मुझसे मिलने आए. मैंने उन्हें कहा कि चलो कॉफी शॉप में बैठते हैं. तो वो जिद्द करने लगा कि वो मुझसे बात करना चाहता है और हमें कमरे में चलना चाहिए. मुझे समझ नहीं आया, क्योंकि मैं अकेली थी. लेकिन मैंने समझदारी से काम लिया.'
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, एक्टर ने जमा कराए 2 करोड़ रुपये
चालाकी से बच निकलीं एक्ट्रेस
विद्या बालन ने इस दौरान ये भी बताया कि वो उस डायरेक्टर का शिकार होने से बच गई थी. उन्होंने चालाकी से खुद को संभाला. एक्ट्रेस ने कहा- ' जब हम होटल के कमरे में गए तो मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया और उसे पता था कि उसके पास एक ही ऑप्शन है कि कमरे से बाहर निकलने का. फिर वो पांच मिनट के अंदर चला गया. इसलिए मैं सच में ये नहीं मानती कि मैंने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस किया. आज भी जब मैं इस बारे में बात कर रही हूं तो ये घटना मेरे मन में आ गई.' इसके बाद विद्या ने हंसते हुए बताया कि उन्हें उस फिल्म से बाहर कर दिया गया था.
विद्या बालन का वर्कफ्रंट
विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'हम पांच' से की थी. फिर बंगाली फिल्म 'भालो थेको' से फिल्मों में कदम रखा. साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद विद्या ने 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'भूल भुलैया', 'पा', 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्मों में काम किया. उन्हें फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. वहीं, अब एक्ट्रेस जेलर 2 में नजर आई है.
विद्या बालन की पर्सनल लाइफ
विद्या बालन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 14 दिसंबर 2012 को फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. विद्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले वह शादी करने के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थीं, लेकिन सिद्धार्थ से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई. दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है.
ये भी पढ़ें- आमिर खान के भांजे Imran Khan को भारत छोड़ने का नोटिस, इतने दिनों का मिला समय
भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष 2027 में 13.2 प्रतिशत बढ़ा, 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंचा नेट कलेक्शन
मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रिफंड को समायोजित करने से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 14.89 प्रतिशत बढ़कर 16.03 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 13.95 लाख करोड़ रुपए था।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए रिफंड में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रिफंड का आंकड़ा एक साल पहले के 2.13 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 24.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.65 लाख करोड़ रुपए हो गया।
इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.97 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, गैर-कॉरपोरेट करों से शुद्ध संग्रह, जिसमें व्यक्तियों और अन्य गैर-कॉरपोरेट इकाइयों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं, 6.54 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 6.92 लाख करोड़ रुपए हो गया।
वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्तियों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। शुद्ध एसटीटी संग्रह बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 30,901.81 करोड़ रुपए रहा था।
हालांकि, अन्य करों की श्रेणी में शुद्ध संग्रह नकारात्मक रहा और यह घटकर माइनस 1.64 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 282.39 करोड़ रुपए था।
वहीं, सकल आधार पर कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 7.53 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6.44 लाख करोड़ रुपए था। इसी प्रकार, सकल गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह 7.20 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 8.03 लाख करोड़ रुपए हो गया।
बयान के मुताबिक, सकल एसटीटी संग्रह भी बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले 30,901.81 करोड़ रुपए था। वहीं, अन्य करों के तहत सकल संग्रह 18.87 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष दर्ज 301.22 करोड़ रुपए से कम है।
सरकार ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़ों में कंपनियों के साथ-साथ व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), फर्मों, एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी), बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (बीओआई), स्थानीय निकायों और कृत्रिम न्यायिक व्यक्तियों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











